अपना जिला

स्वस्थ गाँव-स्वस्थ समाज की अवधारणा को बनायेंगे मजबूत : सतीश सिंह

■ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के जन्मदिन व विश्व पर्यावरण दिवस पर दवा व बिरवों का हुआ वितरण

मऊ । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन व विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परदहा ब्लाक के सलाहाबाद गाँव में डा. महेंद्र सिंह कोविड केयर सेंटर की स्थापना की गई। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों की आई कंट्रैक्ट, आक्सीजन व तापमान की जाँच के साथ मास्क, सेनेटाइजर, थर्मामीटर का वितरण किया गया। इसके उपरांत आम, आँवला, कदंब आदि बिरवों का पौधरोपण किया गया।
आयोजक शिक्षाविद सतीश सिंह ने बताया कि डा. महेंद्र सिंह वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कोविड सेंटर की स्थापना के साथ ही सौ लोगों की आँख, आक्सीजन लेवल व शरीर के तापमान की जाँच की गई। शिविर में 147 लोगों को सेनेटाइजर व मास्क तथा पाँच लोगों को थर्मामीटर प्रदान किया गया। प्रथम दिन 15 पौधरोपण कर हरित अभियान की नींव रखी गई। इस बीच देवकांत पांडेय द्वारा प्रदत्त 14 कुमार कोविड कीट का वितरण किया गया। अभियान संचालक पुरुषार्थ सिंह ने बताया कि नगर के शारदा नारायण हास्पिटल, श्री सांई हास्पिटल व गुप्ता सर्जिकल के सहयोग के साथ आरंभ इस कार्य को महेंद्र सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से पूरे जनपद के सभी ब्लाकों में चयनित गावों में कोविड केयर सेंटर की स्थापना कर लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता व संसाधनों को प्रबंधन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन में ग्राम प्रधान सौरभ सिंह, राजेश कुमार सिंह, सुरेश सिंह,चंद्रभान यादव, सन्नी सिंह, कृष्णा , अमरदीप यादव, रोहित सिंह, शिवम सिंह, अभिषेक सिंह सहित दर्जनों युवाओं की टीम ने तत्पर सहयोग किया। इस बीच कोविड केयर सेंटर द्वारा निरंतर अभियान चलाने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *