इण्डस्ट्रियल एरिया में यूपीसीडा अधिकारियों ने उद्यमियों संग किया पौधारोपण
मऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूपीसीडा मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी के निर्देशन पर मुख्यालय के नोडल अधिकारियों के साथ स्थानीय उद्धमियों के औद्योगिक संगठन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में पौधरोपण किया गया। औद्योगिक क्षेत्र स्थित पार्क में पर्यावरणीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण नीम, पीपल, गुड़हल, बरगद, पाकड़, आंवला इत्यादि सहित सैकड़ों पौधा लगाए गए।
शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर पहुंचकर यूपीसीडा मुख्यालय से आये नोडल अधिकारी अजयदीप निर्माण खण्ड-6, वरिष्ठ प्रबन्धक प्रदीप सिंह, क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर प्रबंधक केएन श्रीवास्तव यूपीसीडा द्वारा स्थापित औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर पहुंचकर लगभग 200 से अधिक पेड़ लगाए गए। फेडरेशन अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में 15 जून से 15 जुलाई तक अलग अलग प्रकार के 2000 पौधे लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ ट्रेड एण्ड इंडस्ट्रीज अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री अनमोल राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद पाण्डेय, वरिष्ठ श्रीराम जायसवाल उपस्थित रहे।
मऊ के नक्षत्र वाटिका पर कार्यकारी अधिकारी मयूर माहेश्वरी की पूरी नजर…
मऊ। औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर स्थित पार्क में लगाए गए नक्षत्र वाटिका, महापंचवटी वाटिका, नवग्रह वाटिका अपने आप में एक अलौकिक साबित हो रही है। जहां लगाए गए पर्यावरण अनुकूल व औषधीय व धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण पौधे लोगों के आकर्षण का केंद्र बनते जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसके रखरखाव के चिंतन के लिए खुद यूपीसीडा के कार्यकारी अधिकारी मयूर माहेश्वरी पूरी नजर बनाए हुए हैं। जिसके तहत उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर गोरखपुर व कानपुर से नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर मऊ निरीक्षण के लिए भेजा। जहां अधिकारियों द्वारा पौधरोपण के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में लगाए गए द्वारा लगाए गए नक्षत्र वाटिका, नवग्रह वाटिका व महापंचवटी का निरीक्षण किया गया।
नोडल अधिकारी अजयदीप क्षेत्रीय प्रबंधक प्रबंधक केएन श्रीवास्तव ने बताया कि गत वर्ष औद्योगिक क्षेत्र में फेडरेशन आफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग से महापंचवटी, नक्षत्र व नवग्रह वाटिका की स्थापना की गई। जो संभवत पूर्वांचल में इकलौता साबित हो रही है। खासकर इस वाटिका में लगाए गए पर्यावरण अनुकूलीय पीपल, बरगद, पाकड़ हरिशंकरी, औषधीय आंवला, आम जामुन के साथ ही धार्मिक नवग्रह वाटिका व कल्पवृक्ष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यूपीसीडा मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयूर माहेश्वरी द्वारा खास निर्देश दिए गए कि महज पौधरोपण कर देना ही जरूरी नहीं है। बल्कि पौधों का रखरखाव व उनके समुचित विकास तक उनकी देखरेख आवश्यक है। इस प्रयोजन से आज विश्व पर्यावरण अवसर पर यूपीसीडा की टीम यहां उपस्थित हुई है।



