खलीलाबाद में इस्कॉन मंदिर निर्माण को लेकर निकली भव्य संकीर्तन यात्रा
संत कबीर नगर। जनपद मुख्यालय खलीलाबाद में इस्कॉन मंदिर की स्थापना के उद्देश्य से भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण भव्य संकीर्तन यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ समय माता मंदिर से हुआ, जो लक्ष्मी नारायण मंदिर तक पहुँची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण–राधा रानी के भजनों और महामंत्र जाप के साथ पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
वृंदावन से पधारे आदित्य श्याम जी, वीरेंद्र जी, रविंद्र जी, डॉ. विनोद आर्यन, ब्रजकिशोर जी, गिरधर प्रसाद सहित अन्य वृंदावनवासी भक्तों के नेतृत्व में मुख्य मार्गों पर सामूहिक प्रार्थना, स्तुति, मंत्र जाप एवं भजन संकीर्तन किया गया। भक्तों ने श्रीकृष्ण एवं राधा रानी का आवाहन करते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर में समापन किया।
इसके पश्चात नागरिकों एवं भक्तजनों की एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें इस्कॉन मंदिर निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नगर के प्रमुख व्यवसायी राजेश गुप्ता ने इस्कॉन मंदिर निर्माण हेतु भूमि दान देने की घोषणा की। इस घोषणा पर उपस्थित नागरिकों व व्यापारियों ने करतल ध्वनि एवं जयघोष के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम में राजेश गुप्ता साहेब, लाल तिवारी, विजय सिंह कसेरा, बृज किशोर गुप्ता, रजत गुप्ता, दिग्विजय नाथ गुप्ता, अमित गुप्ता, अजय वर्मा, कैलाश पति रुंगटा, राजेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे।




