अपना जिला

समाजवाद के पुरोधा स्व. शारदानंद अंचल का जन्मदिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी शुरू

● गुरूवार को सुबह 10 बजे से सीयर ब्लाक के प्रांगण में मनाया जायेगा जन्मदिन

● स्व0 अंचल के पुत्र व पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल की अगुवाई में तैयारिया युद्ध स्तर पर

बिल्थरारोड/बलिया। समाजवाद के पुरोधा व विकास के पर्याय रहे सपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री स्व0 शारदानंद अंचल का 71वां जन्मदिन गुरूवार को सीयर ब्लाक में धूमधाम से मनाया जायेगा। पूर्व विधायक व स्व0 अंचल के पुत्र जयप्रकाश अंचल की अगुवाई में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोरशोर से प्रयास जारी है।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे पूर्व मंत्री स्व0 अंचल का जीवन संघर्षों का पर्याय रहा है। सामन्ती प्रथा से संघर्ष करने वाले स्व अंचल क्षेत्र के विकास के लिए भी सदा संघर्षशील रहे। उनके 71 वें जन्मदिवस पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में जहां विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी शिरकत करेंगे वहीं पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी, पूर्व विधायक गोरख पासवान, सनातन पाण्डेय, छोटेलाल राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल सहित अनेक दिग्गज कार्यक्रम की शोभा बढ़ायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *