सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य लाभ की कामना
मऊ । सदी के महानायक अमिताभ बच्चन व उनके पुत्र अभिषेक बच्चन सहित परिवार को कोरोना की रिपोर्ट पोजिटिव आई है, यह खबर मिलते ही यूपी इवेंट्स आर्टिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश सभी कलाकारों को बहुत ही दुख हुआ, व उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना बाबा विश्वनाथ से करता है, संस्था के संरक्षक श्री गुरु किरण भाई पटेल, गुरु महंत अजय गिरी जी, अध्यक्ष -प्रवीण सिंह , बृजेश कुमार पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष बताया कि अमिताभ बच्चन हम छोटे छोटे कलाकारों के लिए वह ईश्वर तुल्य है, व हम सबके प्रेरणाश्रोत है, हम सब उनका बहुत सम्मान करते है, हम काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव व बाबा विश्वनाथ, से करते है, महंत अजय गिरी जी द्वारा गुरु बृहस्पति देव की पूजा अर्चना महंत जी ने की व हम सब अमिताभ बच्चन जी व उनके परिवार को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते है । इसकी पूरी जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी सचदेवा जी दिया।
*हरीश सचदेवा*
- प्रदेश मिडीयाप्रभारी


