अपना जिला

पर्यावरण पखवारा में RSS के जिला प्रचारक के नेतृत्व में किया गया पौधरोपण

■ माँ काली साप्ताहिक मिलन शाखा का किया गया शुभारंभ

मऊ। न्याय पंचायत बकवल के काली माता मंदिर परिसर में राष्ट्रीय सेवक संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन के कर कमल द्वारा माँ काली साप्ताहिक मिलन शाखा का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर बौद्धिक संबोधन में जिला प्रचारक राजीव नयन ने राष्ट्र हित में संघ की भूमिका पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। एक घण्टे तक चले शाखा मिलन कार्यक्रम में जिला प्रचारक श्री नयन ने उपस्थित लोगों को कर्तव्य बोध की जानकारी देते हुए विभिन्न विभिन्न योग प्राणायाम कराया। तत्पश्चात पर्यावरण की रक्षा हेतु आम, अमरूद का पौधा लगाकर लोगो अत्यधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी के प्रति सचिन्द्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर रामनयन, भगत, राकेश साधू, रामागिरी, कल्पनाथ , रामाश्रय, अमित पांडेय, अरुण, सुरेंद्र अवधू, उमेश, यशवंत जितेंद्र, रोहित, शुभचंद, मनीष, राजकुमार, डब्लू, गौरव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *