RSS ने परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन घोसी में किया
मऊ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मऊ के कुटुंब प्रबोधन विभाग के तत्वावधान में गत बुधवार को प्रज्ञा मैरिज हाल में परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता घोसी नगर की डॉक्टर संगीता राय ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मऊ जिले के जिला प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि कुटुंब बिखरने से सब कुछ बिखर जाएगा। कुटुंब से संस्कार आता है, समाज भी एक कुटुंब है इस कारण समाज भी बिखर जाएगा आजकल एकल परिवार की अवधारणा ने समाज को बहुत नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने भगवान राम के संपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राम एवं सीता के आचरण का प्रेरणा लेकर आज के युवा दंपतियों को सीखने की आवश्यकता है तथा अपने जीवन में उनके आचरण को धारण करने की आवश्यकता है ।एकल परिवार से बच्चे अपने दादा दादी का स्नेह एवं संस्कार नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं। किसी भी बालक को प्रथम शिक्षा एवं जीवन दृष्टि उसके परिवार से ही मिलती है। परिवार किसी भी व्यक्ति के संस्कार का आधार है । उन्होंने कहा कि संघ निवेदन करता है कि समस्त हिंदू परिवार में सायं का भोजन एक साथ अनिवार्य रूप से हो भोजन करने के पूर्व भोजन मंत्र का उच्चारण हो प्रात उठकर प्रातः स्मरण किया जाए तथा घर से बाहर जाते समय अपने बड़ों का चरण स्पर्श करें कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग कार्यवाह रामविलास चौबे, जिला व्यवस्था प्रमुख देवेंद्र मोहन , जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख डॉ मनोज वैद्य नगर, कार्यवाह अजय बहादुर शाह नगर कार्यवाह राजेश विश्वकर्मा, शाखा कार्यवाह पंकज श्रीवास्तव हनुमान मंदिर के संरक्षक मुन्नू वर्मा, प्रशांत वर्मा, राजकुमार शर्मा,श्याम सुंदर, मोहन चौरसिया आनंद चौधरी सभी सपरिवार उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख भुवेश श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया सहभोज के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।



