RSS के स्वयंसेवकों ने कोविड अस्पताल में बांटा भोजन पैकेट
मऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन के नेतृत्व में सोमवार को स्वयं सेवको ने जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में व फातिमा अस्पताल के मुख्य द्वार पर बंद पैकेट का भोजन दिया। अनवरत तीन दिन से संघ के स्वयं सेवक भोजन वितरण का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान जिला अस्पताल के अव्यवस्था के बारे में लोगों ने जिला प्रचारक राजीव नयन से अवगत कराया जिसपर उन्होंने आश्वासन दिया की शीघ्र ही उच्च अधिकारियों से बात कर समस्या से निजात दिलाया जाएगा। कहा कि भोजन वितरण के दौरान संघ के स्वयंसेवक वर्तमान में कोरोना काल में बीमार मरीजों व उनके तीमारदारों के सेवा के लिए पूरे तन मन से लगे हुए हैं। 3 दिन से अनवरत भोजन वितरण का कार्य संघ के स्वयंसेवकों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस अवसर पर जिला कार्यवाह विनोद वर्मा, जिला व्यवस्था प्रमुख देवेंद्र मोहन, नगर वयस्था प्रमुख अभिषेक, नगरप्रचारक प्रवीण, नगर प्रचार प्रमुख राहुल, आनन्द कुमार, सुनील दुबे, प्रिन्स, अमरनाथ, गौरव, आत्मप्रकाश पांडेय, उत्तम अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।