रोटरेक्ट क्लब प्राइड मऊ ने कला प्रतियोगिता का आयोजन किया
मऊ। रोटरेक्ट क्लब प्राइड मऊ के द्वारा कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस अवसर पर शैक्षिक कीट का वितरण भी किया गया। रोटरेक्ट क्लब प्राइड मऊ द्वारा इंग्लिश माध्यम कम्पोजिट स्कूल ग्राम सुल्तानीपुर, रानीपुर मऊ में कक्षा 4 से 8 तक के छात्र और छात्राओं के लिए आयोजित कला प्रतियोगिता में 115 बच्चो ने भाग लिया, स्कूल में पहली बार आयोजित प्रतियोगिता से बच्चे काफी उत्साहित थे। कला प्रतियोगिता 4 ग्रुप में सम्पन्न हुआ, उसके बाद सभी ग्रुप में प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय पुरस्कार एवम मेडल देकर उनको पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चो को शैक्षिक किट का वितरण किया गया।
इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता अग्रवाल थी। इस कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष उत्सव जायसवाल और सचिव आकाश जायसवाल समेत सुर्यांशु सर्राफ, वरुण शर्मा, रचित अग्रवाल, वेदांत वर्मा, अभय गुप्ता, शाश्वत जालान, रत्नम सिन्हा उपस्थित रहे।






