शोक संदेश

आज़मगढ़ के प्रथम सांसद के पौत्र व पत्रकार शैलेष अस्थाना के पिता का निधन

मऊ। दैनिक जागरण अख़बार वाराणसी के वरिष्ठ पत्रकार व मऊ कार्यालय के पूर्व ब्यूरो चीफ़, मऊ के निवासी शैलेष अस्थाना के पिता शिवशंकर अस्थाना 74 वर्ष का बुधवार को उनके कमालुद्दीनपुर, चिरैयाकोट निवास पर निधन हो गया। वे काफ़ी दिन से अस्वस्थ चल रहे थे।
चीनी मिल से सेवानिवृत्त शिवशंकर अस्थाना मृदुभाषी व सरल थे। आपके बाबा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सीताराम अस्थाना 1952 में आज़मगढ़ के प्रथम सांसद चुने गये थे। वर्तमान में आप मऊ जनपद के कमालुद्दीनपुर, चिरैयाकोट के निवासी हैं और मूलतः आज़मगढ़ ज़िले के मार्टिनगंज ग्राम सुरहन के रहने वाले हैं। उनका पार्थिव शरीर चिरैयाकोट निज आवास से ग़ाज़ीपुर में गंगा के किनारे अंतिम संस्कार के लिए गया। जहां उनके इकलौते पुत्र पत्रकार शैलेष अस्थाना उनको मुखाग्नि दिया।
निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से एमएलसी यशवंत सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख अरूण सिंह, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य सुबाष सिंह, प्रधान जयप्रताप यादव, अजयदेव श्रीवास्तव, सुभाष जायसवाल, सुरेंद्र सिंह, अशोक पांडेय, सुनील उपाध्याय, मुन्ना मद्धे़शिया, बलराम सिंह, वरूण सिंह, राणा शर्मा, ब्यूरोचीफ दैनिक जागरण जेपी निषाद, कल्याण सिंह, भाजपा नेता सुनील दूबे सोनू, केके सिंह, हरी ओम राय आशीष जायसवाल, शाहआलम, विजय उपाध्याय नासिर मुन्ना खान, बृजेंद्र यादव लल्लन गुप्ता, आसिफ खान राहुल श्रीवास्तव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *