रोटरी क्लब प्राइड के तत्वावधान में 40 लोगों ने किया फ़ातिमा में रक्तदान
मऊ। रोटरी क्लब प्राइड मऊ के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन नगर के फातिमा अस्पताल के ब्लड बैंक में किया गया।जिसका उद्घाटन प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. सिस्टर जुड एवं फातिमा अस्पताल की प्रशासिका सिस्टर रोजिया ने किया। इस रक्तदान शिविर में रोटरी क्लब प्राइड मऊ के सदस्यों सहित 40 लोगों ने रक्तदान किया जिसके 5 महिलाए भी थी।जिससे अस्पताल को 40 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ।
रोटरी क्लब प्राइड मऊ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के कार्यक्रम संयोजक डॉ रितेश अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है इससे किसी का जीवन बचाया जा सकता है एक वयस्क एवं स्वस्थ इंसान साल में दो बार आराम से रक्त दे सकता है।

रक्तदान करने से शरीर कई बीमारियों से बचाता है, शरीर में नई ऊर्जा का विकास होता है रक्तदान हृदय को स्वस्थ रखता है और रक्त में नया संचार होता है, इससे आप किसी की जान बचाते हैं। लोगों में रक्तदान को लेकर कई भ्रांतियां हैं जिस को मिटाना आवश्यक है।
प्रशासिका सिस्टर रोज़िया ने आयोजकों व रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया ।
इसमें इस शिविर में नीता रखोलिया, गुंजन गर्ग, पूनम अग्रवाल, ललिता अग्रवाल, विशाल गुप्ता, अभय गुप्ता, शाश्वत जालान, वेदांत वर्मा, के अतिरिक्त क्लब के जितेंद्र रखोलिया , कृष्ण खंडेलवाल, राकेश गर्ग, आशीष टंडन, अतुल जयसवाल, विशाल शर्मा, रमेश पांडे, गिरिराज अग्रवाल, विजय पाल,आदि लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर को सफल कराने में फातिमा अस्पताल के कर्मचारियों का बहुत सहयोग प्राप्त हुआ। सभी का धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष अतुल जायसवाल ने किया।
रोटरी क्लब में हर वर्ष सत्र के प्रथम दिन रक्तदान शिविर का आयोजन करता है जिसमें रोटरी क्लब के सभी सदस्य एवं अन्य लोग स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं। इसके अलावा रोटरी क्लब प्राइड मऊ समाज के हित के लिए सदैव तत्पर रहता है एवं कार्य करता रहता है इसी क्रम में कुछ दिन पहले क्लब के सदस्यों ने मिलकर गरीब कन्या के विवाह के लिए ₹30 हज़ार का आर्थिक सहयोग दिया था।
इस अवसर पर रोटरी मंडल 3120 के आगामी मंडल अध्यक्ष परितोष बजाज एवं मंडल सचिव मुकेश अग्रवाल, क्लब के अध्यक्ष अतुल जायसवाल सचिव विशाल शर्मा एवं सभी सदस्य उपस्थित थे।







