इनरव्हील क्लब, मऊ की नीलम सर्राफ़ अध्यक्ष व सचिव बनी विद्या
मऊ। इनरव्हील क्लब, मऊ के नये सत्र 2023-24 का पदभार ग्रहण समारोह नगर के सहादतपुरा स्थित एक प्लाज़ा में सम्पन्न हुआ। जिसमें नीलम सर्राफ को अध्यक्ष व विद्या चौहान को सचिव, आईएसओ अंजुला द्विवेदी, वाइस प्रेसिडेंट मीना लाल और एडिटर प्रभारी ज्योति सिंह व ट्रेजरार कंचन लता आजाद को नियुक्त किया गया।
इस दौरान डॉक्टर डे और सीए डे के अवसर पर मऊ के सम्मानित डाक्टर्स व सीए को क्लब की तरफ से सम्मानित किया गया। जिसमें डॉ एससी तिवारी, डॉ आरके लाल, डॉ पीके गुप्ता, डा. अंजनी त्रिपाठी, डा. नवीन सिंह, डा. माला मित्तल, डा. प्रियंका, गुंजन, डा. तूरन जायसवाल, डॉ एनके सिंह, डा. सीता राय, डा. कुसुम वर्मा, सीए शमीम अहमद आदि को सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष नीलम सर्राफ ने अपने उद्बोधन में कहा की सबसे गौरवशाली बात है कि इनरव्हील अपना 100वां वर्ष मना रहा। वैसे भी इनरव्हील अपने सामाजिक कार्य से जाना जाता है लेकिन इस वर्ष और कीर्तिमान बनाने का अवसर मिलेगा।
अंत में सभी के प्रति आभार विद्या चौहान ने व्यक्त किया।


