अपना जिला

रोटरी यात्री प्रतीक्षालय का सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ ने किया लोकार्पण

0 श्री अमरनाथ सेवा समिति के मऊ महादेव मंदिर पर दो बेटियों को सीओ सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया साइकिल
0 रोटेरियन बंधुओं ने अफसरों के साथ किया पौधरोपण, अफसरों ने पौधों की सुरक्षा का उठाया बीड़ा
0 मंदिर पर हो रही चोरियों को रोकने के लिए जेपी हीरो ने दिया सीसीटीवी कैमरा

मऊ। रोटरी क्लब मऊनाथ भंजन की ओर से शहर के मुख्य गाजीपुर तिराहा स्थित नवनिर्मित यात्री प्रतिक्षालय का सिटी मजिस्ट्रेट निशित कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर धनंजय मिश्रा ने बुधवार को संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। इसके पहले अधिकारी द्वय ने श्री अमरनाथ सेवा समिति शांतिकुंज गायघाट के मऊ महादेव मंदिर प्रांगण में ग्रामीण अंचल की पढ़ने वाली दो बेटियों को साइकिल प्रदान किया ताकि उनकी शिक्षा आगे बढ़ सके साथ ही रोटेरियन बंधुओं के साथ अफसरों ने खुद पौधरोपण किए और सब ने संकल्प लिया कि पौधों की सुरक्षा के लिए हम सभी हर स्तर का प्रयास करेंगे।
यहां सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में रोटरी क्लब द्वारा कराए जा रहे कार्य सराहनीय है जिस के क्रम में 2 यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जा चुका है इनके कार्यों की चौतरफा सराहना हो रही है रोटरी क्लब द्वारा कराए जा रहे कार्यों के लिए जिला प्रशासन हर स्तर पर सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
क्षेत्राधिकारी सदर धनंजय मिश्रा ने कहा कि बेटियों की शिक्षा दीक्षा के लिए रोटरी क्लब ने साइकिल वितरण की पहल शुरू कर दिया है यह अत्यंत ही सराहनीय कार्य है क्योंकि यदि एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित हो जाता है इस संकल्प को बेटियों को साइकिल वितरित करने के दौरान एक बार फिर हम सबको बेटियों की शिक्षा के प्रति संकल्प बंद होने के लिए प्रेरित कर रहा है ऐसे में रोटरी क्लब समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रहा है। वर्तमान समय में शिक्षा के जरिए ही समाज का उत्थान संभव है इसके बिना कुछ भी संभव नहीं है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्लब के अध्यक्ष डॉ असगर अली सिद्दीकी ने कहा कि समाज की विकास को बढ़ाने के लिए रोटरी क्लब भी रोजाना हर संभव प्रयास कर रही है ताकि उनके लिए स्तर की व्यक्ति का भी सामाजिक स्तर पर जीवन ऊंचा किया जा सके इसलिए शिक्षा के उत्थान के लिए ग्रामीण अंचल की दो बेटियों का चयन किया गया जिनमें एक रोली सिंह और दूसरी रानी खातून का नाम शामिल है। मऊ महादेव मंदिर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मऊ दिनेश कुमार यादव क्षेत्राधिकारी सदर धनंजय मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह ने रोटेरियन बंधुओं के साथ पौधरोपण किया।
इसके पूर्व मंदिर पर आए दिन हो रही चोरियों को रोकने के लिए जेपी हीरो के स्वामी रोटेरियन शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए वादा किया तदुपरांत रोटेरियन प्रतीक जैसवाल और समाजसेवी पूजा राय ने भी सीसीटीवी कैमरे में हरसंभव आर्थिक सहयोग देने का घोषणा किया
कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रदीप सिंह ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक डॉक्टर ए के सिंह, वरिष्ठ रोटेरियन डॉक्टर एससी तिवारी, डॉक्टर एचएन रोटेरियन शैलेंद्र मिश्रा,एसपी दुबे, डॉक्टर खालिद, प्रतीक जैस्वाल राम सकल चौहान ,मुकेश चौधरी और समाज सेविका पूजा राय, उदय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *