अपना जिला

रोटरी क्लब ने सीओ सिटी धनंजय मिश्रा को दी विदाई, किया उज्जवल भविष्य की कामना

o रोटरी के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट Piece and Conflict विषय पर डॉ रामनिवास राय द्वारा प्रेरक उद्बोधन 

मऊ। रोटरी क्लब मऊ की मासिक मीटिंग रोटरी क्लब मऊ के वरिष्ठ सदस्य रो.डॉ एस सी तिवारी के आवास पर हुई, इस मीटिंग मे इस महीने से लेकर आगामी माह में रोटरी क्लब मऊ द्वारा किये जाने वाले बिषयो पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। साथ ही साथ इस मीटिंग मे रोटरी क्लब मऊ के मानद सदस्य रो. धनंजय मिश्रा सीओ सिटी मऊ का वाराणसी जनपद में स्थानांतरण होने पर उनको भावभीनी विदाई दी गयी।
विदाई समारोह मे बोलते हुए रोटरी क्लब मऊ के सदस्य रो.डॉ संजय सिंह ने कहा कि ट्रांसफर और पोस्टिंग ये तो सतत चलने वाली प्रक्रिया है लेकिन सी ओ साहब ने अपने कार्यकाल मे जनपद मे जो कार्य किये है उसको भुलाया नहीं जा सकता, कहा कि सर ने रोटरी क्लब मऊ के सदस्य के रूप मे जो रोटरी के लिए कार्य किया उसके लिए हम उनको ह्रदय से धन्यवाद देते है।
रो.डॉ एस सी तिवारी ने बोलते हुए कहा कि सी ओ साहब ने जिस नेक नियति, कर्तब्य परायणता और ईमानदारी के साथ काम किया वो काबिले तारीफ है यहाँ से उनका जाना बहुत ही दुखद है।


रो शमीम अहमद ने कहा कि सी ओ साहब बहुत ही नेक और सच्चे दिल के इंसान है और हमारे रोटरी क्लब के सदस्य है इससे बड़ी ख़ुशी कि बात क्या हो सकती है मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
रो. डॉ एच एन सिंह ने कहा कि सर ने शहर मे अमन-चैन, शांति और सौहार्द बनाये रखने मे जो अपनी भूमिका अदा कि उसकी जितनी भी प्रशंशा की जाये कम होंगी, एक रोटेरियन होने के नाते हम सभी को उन पर गर्व है।
रो. प्रदीप सिंह ने भी सी ओ साहब के द्वारा किये गए कार्यों के संस्मरण के साथ ही उनके द्वारा गरीब मजलूम को किस तरह से न्याय दिया गया विस्तार से बताया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष रोटेरियन अजीत सिंह (एडवोकेट) ने सम्बोधित करते हुए कहा कि रोटरी क्लब मऊ सेवा के क्षेत्र मे जिस तरह से कार्य कर रहा है उसमे सी ओ साहब का क्लब के सदस्य के रूप मे जुड़ना और कार्य करना समाज के लिए बहुत ही लाभदायक रहा. रोटरी क्लब मऊ के लिए किये गए कार्यों के लिए रो. धनंजय मिश्रा (सी ओ साहब) को ह्रदय से धन्यवाद दिया और उनके भविष्य के लिए मंगल कामना की।
तत्पश्चात रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष रो. अजीत सिंह, सचिव सौरभ बरनवाल,रो डॉ एस सी तिवारी, रो.डॉ संजय सिंह,डॉ एच एन सिंह,रो शमीम अहमद,रो.डॉ अजीत सिंह, रो. डॉ ज्ञानेंदर सिंह, रो.डॉ अजय सिंह, रो.डॉ असगर अली, डॉ एम असलम,रो. राकेश अग्रवाल, रो. अनूप अग्रवाल, रो प्रदीप सिंह, रो.डॉ एस खालिद,रो एस पी दुबे आदि ने श्री धनंजय मिश्रा  को अंगवस्त्र,रोटरी अंगवस्त्रम,माल्यार्पण,बुके, गौरईया संरक्षण हेतु घोंसला और स्मृति चिन्ह देकर नम आँखों से विदाई  दी।

मीटिंग के दूसरे सत्र मे रोटरी इंटरनेशनल द्वारा दी गयी बहुत ही महत्वपूर्ण थीम “पीस और कन्फलीक्ट” बिषय पर एक संगोष्ठी का अयोजन हुआ,
जिसके मुख्य वक्ता प्रसिद्ध लेखक, साहित्यकार, चिंतक, विचारक श्री रामनिवास राय जी रहें जिन्होंने बड़े ही बिस्तार से इस बिषय पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे हम अपने अंदर थोड़ा थोड़ा बदलाव लाकर समाज को और खुद को बेहतर बना सकते है.श्री रामनिवास राय जी का बहुत ही सारगर्भित और प्रेरक उद्बोधन रहा.
कार्यक्रम कि समाप्ति पर श्री राय को रोटरी क्लब मऊ मे अध्यक्ष अजीत सिंह, सचिव शौरभ सहित सभी रोटरी सदस्यों ने रोटरी दुपट्टा,अंगवस्त्र, बुके, माल्यार्पण और स्मृति चिह्न देकर उनको सम्मानित किया..
इस अवसर पर मुख्य रूप से रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष रो. अजीत सिंह (एडवोकेट) , सचिव शौरभ बरनवाल,रो डॉ एस सी तिवारी, रो.डॉ संजय सिंह,डॉ एच एन सिंह,रो. शमीम अहमद,रो.डॉ अजीत सिंह, रो. डॉ ज्ञानेंदर सिंह, डॉ अजय सिंह, रो.डॉ असगर अली, डॉ एम असलम,रो. राकेश अग्रवाल, रो. अनूप अग्रवाल, रो प्रदीप सिंह, रो.डॉ एस खालिद,रो. एस पी दुबे,सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री श्री हरिद्वार राय (एडवोकेट) आदि उपस्थित रहें..
अंत मे सचिव शौरभ बरनवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *