अपना जिला

रोटरी क्लब मऊ ने विश्व एड्स जागरुकता कार्यक्रम कर लोगों को किया गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक

मऊ। रोटरी क्लब मऊ के त्वाधान मे विश्व एड्स जागरुकता कार्यक्रम वृहस्पतिवार को नगर के जज कालोनी क्षेत्र के राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में आयोजित किया  गया। कार्यक्रम की शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में सीजेएम फरुख इनाम सिद्धकी व विशिष्ट अतिथि जज कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी मऊ नगर धन्नजय मिश्रा रहे। मुख्य अतिथि सीजेएम फरूख इनाम सिद्धकी ने कहा कि इस बीमारी से बचने का एक ही उपाय है सावधानी लेकिन अगर हो गया है तो तुरन्त अपने डाक्टर को बताए और इसको छुपाए नही क्योंकि लापरवाही जानलेवा हो सकती है।
इसके बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. एस सी तिवारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज एड्स एक भयानक बीमारी हो चुकी है लेकिन लोंगो को इससे घबराने की जरूरत नही है बल्कि लोंगो को जागरुक करने की जरुरत है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि असुरछित यौन सम्बन्ध बनाने से और संक्रमित सुई लगाने से भी यह हो सकता है बचाव ही इसका एकमात्र उपाय है।  क्षेत्राधिकारी धनन्जय मिश्र ने कहा कि यह एक वायरस है जो कि छुने से नही होता है और सावधानी ही इसका बचाव है।
कार्यक्रम में डा प्रतिमा सिंह ने बच्चियों से संवाद करते हुए एड्स से बचाव और सुझाव दिएऔर उनके सवालों का जबाब दिया बच्चियों ने भी अपने अपने सवाल पूछे।
काय्रक्रम मे बच्चियों को कुछ सुझाव दिये गये और इस महामारी के बार मे लोंगो मे जो भ्रम है उसको दुर करने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाया जाए।
कार्यक्रम के संयोजक डा एस सी तिवारी और डा प्रतिमा सिंह थे और इसमे मुख्यरूप से रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा असगर अली सिध्दकी सेक्रेटरी प्रदीप सिंह ट्रेजरार तेज प्रताप तिवारी और डा. एच एन सिंह ,अजीत सिंह ,डा कंचन तिवारी आदि लोग मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *