इंडियन डेंटल एसोसिएशन के डॉ मयंक चौबे अध्यक्ष व डॉ शैलजा कांत सचिव बने
मऊ। नगर क्षेत्र के एक निजी प्लाजा में इंडियन डेंटल एसोसिएशन की मऊ शाखा का वार्षिक आम सभा एवं नवीन कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी डा अश्वनी सिंह की देख रेख में सर्वसम्मति एवम कार्यकारिणी के अनुरोध पर पूर्व में क्रियाशील कार्यकारिणी को आगामी वर्ष 2022-2023 हेतु विस्तार प्रदान किया गया । वर्ष 2022 के स्वर्णिम कार्यकाल के दृष्टिगत समस्त कार्यकारिणी को वर्ष 2023 हेतु अतिरिक्त वर्ष सहर्ष प्रदान किया गया।मनोनीत कार्यकारिणी में डॉ मयंक चौबे अध्यक्ष,डॉ शैलजा कांत पाण्डेय सचिव,डॉ गुल हसन खान प्रेसिडेंट इलेक्ट,डॉ ज्ञानेंद्र सिंह वाईस प्रेसिडेंट प्रथम व डॉ एम फहद वाईस प्रेसिडेंट द्वितीय तथा डॉ अंजनी त्रिपाथी जॉइंट सेक्रेटरी,डॉ अमित शर्मा ट्रेजरार ,डॉ आसिफ उसमनी सी डी ई, डॉ दीपक सिंह सी डी एच प्रथम व डॉ सुनिल दत्त सी डी एच द्वितीय, डॉ प्रियंका त्रिपाठी आडिटर जनरल,डॉ अमित सिंह स्टेट रिप्रेजेंटेटिव प्रथम व डॉ अश्विनी सिंह स्टेट रिप्रेजेंटेटिव द्वितीय, डा. एम असलम स्टेट रिप्रेजेंटेटिव तृतीय, डॉ रूचि अग्रवाल, डॉ असगर अली, डॉ राजीव वर्मा, डा अविनाश शर्मा ई सी मेंम्बर, डॉ सारिका असिस्टेंट सेक्रेटरी। आई डी ए सदस्य डॉ अजित सिंह, डॉ कुणाल सिंह, डॉ एस फैसल, डॉ विवेक चौबे मनोनीत किए गए। अंत में अध्यक्ष डा मयंक चौबे ने सबका धन्यवाद ज्ञापित कर सभा का समापन किया।





