अपना जिला

जिम्मेदारी! सत्यप्रकाश अब मऊ नहीं मानव सेवा संस्था आजमगढ़ मंडल के होंगे मंडल अध्यक्ष

मऊ। मानव सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीत पांडेय द्वारा मऊ जिला के जिलाध्यक्ष पद पर कार्यरत सत्य प्रकाश को उनकी संस्था के प्रति निः शुल्क और निःस्वार्थ भाव से सेवा कार्य को देखते हुए उनको आजमगढ़ मंडल का मंडल अध्यक्ष नियुक्ति किया गया। सत्यप्रकाश की जिम्मेदारी बढ़ाए जाने पर मऊ जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया है और उन्हें नवीन जिलाध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार भी है। सत्य प्रकाश को मण्डल अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके स्वागत के लिए जिला कार्यालय पर स्वागत एवं शुभकामना समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सत्य प्रकाश ने बताया कि जिस प्रकार मऊ जिले में संस्था का नाम अधिकतम लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया और लोगों तक सहयोग सेवा पहुंचाने का कार्य किया है वैसे ही आजमगढ़ मण्डल के चारों जिलों मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर तथा बलिया में कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद, जिला संगठन मंत्री कृष्णा मद्धेशिया, जिला कोषाध्यक्ष मानवेन्द्र शिकदार, नगर मंत्री रामपुकार, दानिश, रामरतन, वैश, आसिफ, रविन्द्र इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *