सनबीम स्कूल मोहम्मदाबाद के नन्हें रणबाकुरों ने दिखाए जौहर
मोहम्मदाबाद गोहना। सनबीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मार्च पास्ट एवं ध्वजारोहण से हुआ जिसमे बतौर मुख्यातिथि डा० ए०पी० सिंह जी, अधीक्षक,सरकारी स्वास्थय केंद्र, मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ तथा विशिष्ठ अतिथि डा० अजय यादव जी ने शिरकत की। इस मौके पर कक्षा 10 की विशाखा सिंह और शानवी जायसवाल ने मंच का संचालन किया। जबकि कक्षा प्रेप(नर्सरी) कक्षा से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। केजी कक्षा के सभी बच्चों ने अपने डांस से सबका मन मोह लिया। प्रेप(नर्सरी) कक्षा के नन्हें मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति ने सबको हैरान कर दिया। ‘मौलिक अधिकार’ और ‘जल संरक्षण’ विषय पर नाटक भी प्रस्तुत किये गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल के चेयरमैन श्री हृदय नारायण सिंह जी,ने बच्चो को देश की समस्या एवं उसके उपचार के बारे में बताया। अंत मे विद्यालय के प्रबंधक श्री पंकज सिंह जी ने आये हुए सभी अतिथिगण एवं अभिभावकों का धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम समाप्त करने की घोषणा की।



