बदायूँ से BJP MP संघमित्रा व भाई अशोक समेत 30 पर लूट व SCST एक्ट की रिपोर्ट दर्ज

कुशीनगर। सपा के फाजिलनगर विधानसभाध्यक्ष हीरालाल यादव की ओर से भी तहरीर दी गई है। इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपराज खरवार समेत 15 नामजद तथा सैकड़ों अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दी गई है। पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। छठे चरण के प्रचार के दौरान कुशीनगर जिले के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट मामले में नया मोड़ आ गया है। अब दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य की सांसद बेटी संघमित्रा और बेटे अशोक मौर्य भी नामजद हैं। बीजेपी दुदही मंडल अध्यक्ष दीपराज खरवार की ओर से तहरीद दी गई थी। इसमें BJP सांसद संघमित्रा मौर्य और अशोक मौर्य समेत 30 नामजद तथा सैकड़ों अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं। इन सभी पर मारपीट, नकदी और चेन छीनने तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

