श्रम विभाग के सदस्य रजनीकांत मौर्य के पिता का निधन
मऊ। जमीरा चौरा डीह के पूर्व प्रधान तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता व उत्तर प्रदेश सरकार से मनोनीत श्रम विभाग के सदस्य रजनीकांत मौर्य के पिता भोला मौर्य का रविवार को लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया। । स्व० भोला मौर्य की तबीयत काफी दिनों से खराब थी आप लखनऊ में भर्ती थे और अस्पताल में ही आपने संसार को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार 21/10/2019 को मुक्तिधाम दोहरीघाट मे 9 बजे होगा।

