लाइव न्यूज़ नाउ चैनल के प्रधान संपादक द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

मऊ। लाइव न्यूज़ नाउ चैनल की तरफ से दिनांक 11 मई दिन बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें दीप देव इंटर कालेज हलधरपुर के प्रबन्धक प्रेम शंकर सिंह व राजबली इंटर कालेज के प्रबंधक महेंद्र यादव, प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश सिंह ,जितेंद्र यादव व रतनपुरा चौकी इंचार्ज रामचन्द्र सिह व कोपागंज थानाध्यक्ष हरेराम मौर्य को लाइव न्यूज़ नाउ चैनल के प्रधान संपादक शत्रुंजय सिंह, सम्पादक अनिल सिंह, के द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रूप से जितेंद्र कुमार चौबे,कैलाश पति मिश्रा ,रणजीत सिंह, अशोक ठाकुर, मुनीर आलम , बाकर रज़ा शिब्बू, आदि सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।


