रकम दोगुना करने का झांसा देने वाले तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

(फतेह बहादुर गुप्ता)
रतनपुरा/मऊ। जिले की हलधरपुर पुलिस ने रकम दोगुना करने का लालच देकर धन जमा कराने वाले 3 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार बताए जाते हैं।
बताया जाता है कि रतनपुरा प्रखंड के नगवां ग्राम पंचायत निवासी संतोष यादव पुत्र राम शरीख यादव ने एटीएफएस मल्टी टेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मैं ₹198000 की रकम निवेश किया था। रकम निवेश कराने वाले जय राम यादव पुत्र स्वर्गीय चंद्रदेव यादव संध्या देवी पत्नी जय राम यादव तथा हरे राम यादव पुत्र स्वर्गीय श्यामू यादव निवासी ज्ञानपार थाना हलधरपुर जनपद मऊ इत्यादि ने निवेशक संतोष यादव को आश्वासन दिया था कि उसका 5 साल में रकम दोगुना हो जाएगा ,और रकम दुगने होने की तिथि 16 अक्टूबर 2021 को पूर्ण हो गई थी ।इसके बाद तीनों आरोपी उसे तरह-तरह का झांसा देते रहे, जिसकी वजह से रकम दोगुना करने का लालच देने वाले तीनों आरोपी अपनी जुबान से मुकर गए, और गांव से फरार हो गए। जिससे क्षुब्ध होकर के वादी मुकदमा संतोष यादव ने पुलिस अधीक्षक मऊ के यहां एक प्रार्थना पत्र दिया ,और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की प्रार्थना की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 420 /406 के तहत मुकदमा दर्ज करके हलधरपुर पुलिस जांच पड़ताल की कार्रवाई शुरू कर दी है।

