रतनपुरा बाजार में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
रतनपुरा (मऊ) स्थानीय क्षेत्र कीसिद्ध पीठ महाराज जी की कुटी से शनिवार को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की यात्रा में हजारों श्रद्धालु जनों की भीड़ उमड़ी। हाथ में बड़े-बड़े सैकड़ो केसरिया ध्वज लहराते युवा भक्ति भाव से नाचते-गाते बुढ़वा बाबा की जय, भगवान जगन्नाथ की जय, जय श्री राम, हर हर महादेव के गगनभेदी उद्घोष एवं गाजे-बाजे के साथ महंत अरुणेश दास जी के नेतृत्व में यात्रा जब लखनऊ बलिया राजमार्ग पर निकली तो संपूर्ण क्षेत्र में भक्ति और आस्था की अविरल सरिता प्रवाहित हो चली ।हर कोई इस यात्रा में शामिल हो भगवान जगन्नाथ की एक झलक पाने को बेताब दिखा। धार्मिक यात्रा जिन- जिन मार्गो से गुजरी, लोगों ने यात्रा का भावपूर्ण स्वागत कर भगवान जगन्नाथ को फूल एवं प्रसाद चढ़ा तथा आरती उतार कर अपने को कृतार्थ किया।रतनपुरा गांव में जब यात्रा ने प्रवेश किया तो हर घर के सामने सुंदर रंगोली बना एवम दीप जलाकर यात्रा के स्वागत में लोग हाथ जोड़े खड़े थे ।महाराज जी की कुटी से शाम लगभग 4 बजे भगवान जगन्नाथ को स्नान कराकर पूजन आरती कर उन्हें रथ पर विराजमान किया गया । 4 बजे से रात्रि लगभग 10बजे रतनपुरा गांव स्थित श्री रघुनाथ हनुमान मंदिर पर धार्मिक यात्रा पहुंची, जहां पूजन एवं हवन के साथ इस यात्रा की पूर्णाहुति की गई ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में एकत्रित महिला श्रद्धालुओं ने भक्ति गीत गाकर अपने को कृतार्थ किया ।इसके पश्चात पुनः भगवान जगन्नाथ की मूर्ति महाराज जी की कुटी मंदिर परिसर पहुंची ,जहां यथास्थान भगवान जगन्नाथ जी को प्रतिस्थापित किया गया, और बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर इस अवसर पर अपने को धन्य किया । इस अवसर पर स्थानीय पुलिस ने यातायात संचालन में अपनी शक्ति और सामर्थ्य के अनुसार सहयोग किया। श्री जगन्नाथ ठाकुर जी महाराज को अपने बीच आकर रतनपुरा ग्राम के सभी वर्गों के लोग ने अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया! भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दे कर के यात्रा को पूरी तरह से सुविधा गम में बना दिया था लोग आसानी से भगवान की पूजा अर्चना कर पा रहे थे वही यात्रा के निर्बाध संचालन भगवान की पूजा अर्चना कर पा रहे थे वही यात्रा के निर्बाध संचालन में बहुत बड़ी भूमिका रही!

