चर्चा में

मोदी के आजमगढ़ दौरे पर ‘समाजवादियों’ के तीखे सवाल

जिन्होंने अबतक आजमगढ़ को कुछ नहीं दिया अब वह बोल रहे हैं की पिछली सरकारों ने आजमगढ़ को कुछ नहीं दिया ।
देश के प्रधानमंत्री जी को मैं बताना चाहता हूं की जिस हवाई पट्टी पर आपका उडन खटोला उतरा वह समाजवादियों की देन है ।
समाजवादियों ने आजमगढ़ में अब तक लगभग 350 परियोजनाओं से अधिक काम किया है ।
जिसमें मुख्य रूप से सठियांव चीनी मिल ,आजमगढ़ कलेक्ट्री व नया शानदार भवन ,शानदार बस अड्डा ,मेडिकल कॉलेज, मिनी PGI, जिला महिला अस्पताल और सिर्फ अतरौलिया में पराग डेयरी,200 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल ,पॉलिटेक्निक कॉलेज, इको पार्क, समदी महाविद्यालय,स्वास्थ्य केन्द्र और न जाने कितनी मानक से बेहतर सड़कों का जाल,ऐसी बहुत सी परियोजना हैं जो समाजवादी सरकार ने आजमगढ़ को दी ।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी आपने तो आजमगढ़ की जनता को छलने का काम किया है,जनता को उम्मीद थी कि आप आजमगढ़ को कुछ बड़ी सौगात देंगे लेकिन आपने एक ईंट तक नहीं दी बल्कि आप समाजवादियों के काम का ही उत्तर प्रदेश में फीता काटने का काम कर रहे हैं ।
समाजवादियों का काम बोलता था और हमेशा बोलता ही रहेगा…..

‘अति सराहनीय कार्य रहा मोदी जी ने अखिलेश के प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *