खास-मेहमान

अखिलेश कुमार गुप्त ने रतनपुरा बीडीओ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

(फ़तेह बहादुर गुप्त)
रतनपुरा (मऊ)। नवागत खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्त ने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया ।दूसरा शनिवार छुट्टी का दिन होने के बावजूद भी अपने संपूर्ण अमले के साथ खंड विकास अधिकारी कार्यालय आए ,और जनहित में रुके हुए कार्यों का निपटारा किए ।एक विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि पारदर्शिता कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी मेरा मूल मंत्र है। और किसी भी कीमत पर मैं पारदर्शिता और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करूंगा। शासन के निर्देशानुसार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, यह मेरा प्रयास होगा ।गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं युवाओं के विकास हेतु पूरी पारदर्शिता के साथ हर संभव कार्य होगा। तथा शासन द्वारा जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, धरातल तक उनका का असर दिखेगा। संक्षिप्त वार्ता में उन्होंने कहा कि रतनपुरा विकासखंड को संपूर्ण जनपद के आदर्श विकास खंड के रूप में विकसित करना मेरा सपना है, और मैं इसको करके दिखाऊंगा ।रतनपुरा ब्लाक एक आदर्श विकासखंड के रूप में अपनी पहचान स्थापित करें, और सर्वांगीण विकास के पथ पर अग्रसर हो, निर्बाध गति से आगे बढ़े ,इस निमित्त मैं अहर्निश प्रयास करता रहूंगा। 2017 बेच के पीसीएस अखिलेश कुमार गुप्त की रतनपुरा खंड विकास अधिकारी के पद पर पहली तैनाती है ,और युवा अधिकारी पूरे जोशो खरोश के साथ काम करने को उद्धत हैं ।उन्होंने कहा कि मैं कहने में नहीं, करने में विश्वास करता हूं ,और शीघ्र ही मेरी कार्यप्रणाली का असर दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *