भक्तों ने भव्य कलश यात्रा निकाली
रानीपुर/मऊ। जनपद के रानीपुर ब्लॉक अन्तर्गत पड़री बाजार में जय मां दुर्गा पुजा समिति के तत्वावधान में आयोजित मां दुर्गा पुजनोत्सव व संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा निकाल कर किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र कि महिलाओं ने प्रतिभाग किया। हाथी घोड़े व ढोल मजीरे से सुसज्जित यह कलश यात्रा क्षेत्र में आकर्षक का केंद्र बनीं रही। इस आयोजन में समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष गौतम शर्मा, बरवा ग्राम प्रधान प्रेम प्रकाश सिंह, समिति के महामंत्री मानस तिवारी, व्यवस्थापक पं०मनीष तिवारी, ओम् जन सेवा केन्द्र के संचालक आनन्द दुबे आदि प्रमुख भूमिका में रहें। कार्यक्रम में समिति के संयोजक राजन सिंह व रमेश प्रजापति मुख्य यजमान बनें। मां दुर्गा कि भव्य प्रतिमा का अनावरण पुर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार सिंह ने किया। इस दौरान केदारनाथ तिवारी, जय शंकर दुबे,उग्रशेन सिंह, उमेश प्रजापति,प्रेम प्रतीक दुबे, कृष्णा मिश्रा, नितेश कश्यप, राजा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।