पूर्व चेयरमैन राना ख़ातून का निधन
मऊ। नगरपालिका परिषद मऊ की प्रथम महिला अध्यक्ष सुश्री राना खातून का निधन हो गया है। वे वर्ष 2023 गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। सोमवार की रात में 10.30 बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि राना खातून एक हिम्मती, सजग, एक्टिव, सामाजिक और राजनैतिक महिला थी। शिक्षा, समाज, पर्यावरण और राजनीति में उनके योगदान को याद रखा जाएगा।
मरहूम राना खातून 1995 से 2000 तक पालिकाध्यक्ष रहीं। उनके कार्यकाल में ही मैने राजनीति में कदम रखा था और पहली बार चुनाव लड़कर सभासद बना था। राना ख़ातून कांग्रेस की वफादार नेता थी। वर्तमान में वो प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य थी। वे कांग्रेस के सिम्बल से सगड़ी विधान सभा का व घोसी विधान सभा का चुनाव भी लड़ी थी। मऊ जनपद के जनक स्वर्गीय कल्पनाथ राय जी के साथ लंबे समय तक राजनीति में कार्य किया। महिलाओं की हिस्सेदारी को लेकर हमेशा मुखर रहती थी। वो मृदु भाषी और कुशल व्यवहार की महिला थी। अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर रखा था, इसी कारण उन्होंने शादी भी नहीं की थी। मोहतरमा राना खातून के निधन की खबर दुखदाई है। सूचना मिलते ही मै बुनकर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचा और श्रद्धांजलि दी। राना खातून आजमगढ़ के चौक की रहने वाली थी। थोड़ी देर में उनके शव को लेकर लोग उनके आबाई घर जाएंगे। मंगलवार की शाम 5 बजे मदरसा जामतूररिशाद के प्रांगण में जनाजे की नमाज होगी और उनके खानदानी कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार होगा।


