अपना जिला

परिषदीय विद्यालयों के विलय के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

मऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर के अनुशंसा से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों की विलय करने के विरोध में राष्ट्रपति भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया । ज्ञापन के दौरान मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह द्वारा सरकारी विद्यालय के विलय पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा गया कि इससे गरीब बच्चों के शिक्षा पर प्रभाव पड़ेगा यह एक जन विरोधी फैसला है जिसका आजाद अधिकार सेना विरोध करती है और करती रहेगी। आजाद अधिकार सेना के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ राजू ने कहा कि विद्यालयों के मर्ज होने से करोड़ों की लागत से निर्मित विद्यालय खंडहर में तब्दील हो जाएंगे। इसलिए सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। जहां एक तरफ नित्य प्रतिदिन नए-नए निजी विद्यालय स्थापित हो रहे हैं वहीं सरकारी विद्यालय का विलय का फैसला अनुचित है। पूर्व अध्यक्ष आजाद अधिकार सेना अमरेश सिंह ने कहा कि विद्यालय का विलय एकमात्र विकल्प नहीं है विद्यालयों को निजी विद्यालयों के तर्ज पर विकसित किया जाए जिससे बच्चों की संख्या बढ़ जाएगी विद्यालयों के विलय करने से निजी विद्यालय प्रबंधकों की चांदी हो जाएगी । ज्ञापन देने वालों में योगेंद्र प्रजापति, सुनील कुमार श्रीवास्तव, नवमी निषाद ,परवेज अख्तर ,सूर्य प्रताप सिंह ,राजीव कुमार सिंह इत्यादि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *