हेल्थ एवं अवेयरनेस अवॉर्ड से सम्मानित हुए मऊ के डा.एफ डी हाशमी व डा.सुमित मान
वाराणसी। दैनिक जागरण के तत्वाधान में हेल्थ एवं अवेयरनेस अवॉर्ड 2025 के अवसर पर वाराणसी के होटल ताज में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
पूर्वांचल के अनेकों चिकित्सकों के साथ मऊ जनपद के प्रख्यात लोबो अल्ट्रासाउंड एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के चिकित्सक डा.एफ डी हाशमी, एवं डा.सुमित मान को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री हरिहर कृपालु जी महाराज थे।
इस अवसर पर पूर्वांचल के चिकित्सकों के साथ दैनिक जागरण परिवार के लोग मौजूद रहे।
सम्मान के बाद डा.एफ डी हाशमी ने कहा कि अल्प समय में चिकित्सकों व लोगों के बीच बनाये विश्वास नें दिलाया सम्मान। हम सभी के सदैव आभारी रहेंगे।
डा.सुमित मान ने कहा कि सम्मानित चिकित्सकों एवं आमजन का विश्वास ही हमारी पूँजी है और इसे सदैव सहेज कर रखना हमारी प्राथमिकता।


