योग ऋषि स्वामी रामदेव के प्रेरणा से 10 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ

मऊ। योग ऋषि स्वामी रामदेव के पावन प्रेरणा एवं आशीर्वाद से पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में एवं युवा भारत केंद्रीय प्रभारी रामाशीष कुशल मार्गदर्शन में पतंजलि युवा भारत जनपद मऊ द्वारा पुरानी तहसील स्थित आर एस पैलेस में 10 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री संगीता द्विवेदी, कोषाध्यक्ष राजेश गोस्वामी, युवा भारत जिला प्रभारी राजन वैदिक, तहसील प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक आकाश चौहान व भूपेंद्र राय ने प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी बृजमोहन ने योग योग शिविर के प्रथम दिवस पर योग की विभिन्न क्रियाओं जैसे सूक्ष्म व्यायाम विभिन्न प्रकार के आसन योगिक जोगिंग सूर्य नमस्कार व प्राणायाम का अभ्यास कराया।
योगाचार्य बृजमोहन ने योग के बारे में बताते हुए कहा कि योग एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हम स्वस्थ रह सकते हैं।
योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है योग बहुत ही लाभकारी है। योग न केवल हमारे दिमाग, मस्तिष्क को ही ताकत पहुंचाता है बल्कि हमारी आत्मा को भी शुद्ध करता है।
शिविर में मृत्युंजय कुमार द्विवेदी, अजय गुप्ता, अवनीश पांडेय, कुंदन वैदिक, किरन चौहान, अंकिता व अंशील श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

