अपना जिला

राम सिंह राणा को सपा का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर युवाओं में हर्ष

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारणी के गठन पर मऊ जनपद के इंदारा गाँव निवासी पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ महामंत्री राम सिंह राणा को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नामित किये जाने पर पूरे प्रदेश में युवाओं में हर्ष है। युवाओं ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के इस निर्णय से नौजावनो में काफी उत्साह और खुशी का माहौल है।राम सिंह राणा को यह ज़िम्मेदारी मिलने पर समाजसेवी युवा नेता दिलीप कुमार पाण्डेय कनिष्ठ कार्यकारणी सदस्य सिविल कोर्ट-मऊ ने लखनऊ स्थित उनके आवास पर उनसे मिलकर मिष्ठान खिलाकर बुके देकर बधाई व शुभकामनाएं दिया।
श्री पाण्डेय ने कहा कि मऊ के लिए ही पूरे पूर्वांचल व यूपी के लिए खुशी की बात है कि एक नौजवान अपने दम पर लखनऊ विश्वविद्यालय से लेकर पूरे प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान स्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *