रेलवे के खोदे गड्ढे में बाइक समेत युवक गिरा, दर्दनाक मौत
इन्दारा/मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाड़ा ग्राम निवासी 34 वर्षीय सूर्यप्रकाश यादव की गुरुवार की रात्रि 9 बजे सड़क के किनारे खोदे गये गड्ढे में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। बताते चले की युवक अपनी बाइक से घर जा रहा था वे जैसे ही बाड़ा स्थित रेलवे के निर्माणाधीन अंडरग्राउंड पुल के रास्ते से गुजर रहा था कि बरसात व गिली मिट्टी की वजह से उसकी बाइक गड्ढे में गिर गया, और वहीं उसने दम तोड़ दिया। उक्त हादसे की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई। बड़ी संख्या में वहां लोगों की भीड़ जुट गई और वे रेलवे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि फिसलन के चलते सूर्यप्रकाश की मौत हुई हैं। इस हादसे का जिम्मेदार रेलवे पुल का आधा-अधूरा निर्माण हैं। जिसके कारण पुलिस को मृतक के शव का पंचनामा करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने शव को वहां से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मौके पर रवींद्र यादव, विजय राजभर, दिनेश यादव, अमरनाथ यादव ,उपेन्द्र,जितेन्द्र आदि कई लोगों ने बताया कि युवक बहुत ही सरल स्वभाव का व्यक्ति था। उसके मार्ग दुर्घटना में चले जाने से परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं।


