आम आदमी पार्टी ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन कर जताया विरोध
घोसी/मऊ । आम आदमी पार्टी मऊ के कार्यकर्ताओं ने पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के सैनिको द्वारा कायराना हरकत करते हुए भारतीय सैनिको पर घात लगा कर मोटे मोटे सरियो, कील लगे रॉडो से हमला करने के कारण भारत के 20 सैनिक शहीद होने के विरोध में चीन के राष्ट्रपति का पूटभतला दहन कर अपना विरोध प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को आप के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि चीन के कायरतापूर्ण कार्य से पूरा देश आक्रोशित है।
आम आदमी पार्टी मऊ शहीद हुए जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित करती है साथ ही घोसी शहर के स्टेशन रोड स्थित एच डी एफ सी बैंक के सामने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष शाह आलम ने कहा कि चीन तो सदियों से हमारे मुल्क पर अपनी गंदी निगाह गड़ाए रहता है,मगर कुछ दिन पहले के घटनाक्रम ने चीन की नापाक और वहशियाना हरकत की पोल खोलकर रख दी है,जिस तरह हमारे जांबाज़ सैनिकों के ऊपर छिपकर वार किया गया है,वो सहनशक्ति से बाहर है।अब चीन को उसकी भाषा मे ही जवाब देने का वक़्त है ,आम आदमी पार्टी अपने सैनिकों की शहादत का बदला चाहती है और इस मामले में सरकार के साथ है।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के स्वामीनाथ प्रसाद,अरुण कुमार,सुजीत कुमार,अजीत कुमार,जिया लाल गुप्ता,मोहम्मद क़ासिम चौधरी,व घोसी नगर अध्यक्ष एजाजुद्दीन आदि मौजूद रहे।


