अपना जिला

कल से फेफना स्टेशन पर रूकेगी उत्सर्ग व गोंदियां एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

वाराणसी, 15 जनवरी 2026। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 15231/15232 गोंदिया–बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 15083/15084 छपरा–फर्रुखाबाद–छपरा उत्सर्ग एक्सप्रेस का फेफना रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है।

इस ठहराव का शुभारंभ 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को गाड़ी संख्या 15231 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस को 16:35 बजे राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन दयाशंकर मिश्र “दयालु” द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद (बलिया, लोकसभा) सनातन पाण्डेय, सांसद (बलिया, राज्यसभा) नीरज शेखर, विधायक फेफना संग्राम सिंह, सदस्य विधान परिषद रविशंकर सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।

यात्री सुविधा के लिए 16 जनवरी 2026 से फेफना स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव इस प्रकार रहेगा—
• 15231 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस: 16:33 बजे आगमन, 2 मिनट ठहराव के बाद 16:35 बजे प्रस्थान।
• 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस: 23:41 बजे आगमन, 23:43 बजे प्रस्थान।
• 15083 छपरा–फर्रुखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस: 19:49 बजे आगमन, 19:51 बजे प्रस्थान।
• 15084 फर्रुखाबाद–छपरा उत्सर्ग एक्सप्रेस: 05:42 बजे आगमन, 05:44 बजे प्रस्थान।

इन गाड़ियों के ठहराव से फेफना सहित आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को रसड़ा, इंदारा, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, जौनपुर, वाराणसी, विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, रायपुर, गोंदिया, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर एवं बरौनी तक सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी, जिससे यात्रियों को बड़ा लाभ होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *