अपना जिलाचर्चा में

रेल विभाग : घटिया निर्माण पर भड़के जीएम, निर्माण कार्य रोकने का निर्देश

◆ गेट संख्या 12C पर अंडरपास बनाने का दिया निर्देश

◆ सुविधा के लिए रेलवे परिसर में बनेगा बड़ा शौचालय

मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ। महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे राजीव अग्रवाल ने शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, रेलवे कर्मियों के क्वार्टर आदि की गहनता से जांच किया की।सर्वप्रथम सर्कुलेटिंग एरिया में हो रहे घटिया निर्माण को देख कर वे आवक रह गए। पार्किंग को बढ़ाने, स्टेशन पर इंट्रेंस के लिए दो गेट बनाने, सर्कुलेटिंग एरिया को बढ़ाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। तत्पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल संयोजक संजीव राय समेत ग्राम वासियों ने महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे से शिकायत किया कि सर्कुलेटिंग एरिया में जो कार्य कराया जा रहा है वह घटिया किस्म का है। इस पर तत्काल महाप्रबंधक ने सीनियर डीइएन कोऑर्डिनेशन वाराणसी को घटिया निर्माण को रुकवाने का निर्देश दिया, तथा इसकी जांच कर गुणवत्ता युक्त कार्य कराने, इसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द मुख्यालय को भेजने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान मोहम्मदाबाद मऊ खंड पर स्थित उतरेजपुर गांव के 12 सी रेलवे क्रॉसिंग लंबे अरसे से बंद किए जाने को लेकर ग्राम वासियों द्वारा किए जा रहे आंदोलन पर ग्राम वासियों को कामयाबी मिली। महाप्रबंधक ने अंडर पास बनवाने का निर्देश दिया।
इस दौरान संजीव राय ने कहा कि मुहम्मदाबाद गोहना -आजमगढ़ रेल खंड पर स्थित 15 C को रेलवे द्वारा बंद किए जाने की संभावना है,जिसे बंद न किया जाए क्योंकि इसके बंद कर दिए जाने से लगभग 20 किलोमीटर एरिया के दर्जनों गांव प्रभावित होंगे।आजमगढ़ तथा मऊ मुख्यालय जाने के लिए 15 से 20 किलोमीटर घूमकर तहसील अथवा मंडल मुख्यालय पहुंचना पड़ेगा। जिसको महाप्रबंधक ने गंभीरता से लेते हुए जांच करने का निर्देश दिया।
जेडआरयूसीसी सदस्य पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर संतोष जायसवाल ने सुझाव दिया कि रेलवे परिसर में एक शौचालय बनवाने साथ ही साथ स्टेशन पर दो रनिंग लाइन को बढ़ाकर चार लाइन के सुझाव पर उन्होंने अगले वित्तीय वर्ष में पूर्ण कराने तथा शौचालय को अबिलम्ब बनवाने का अधिकारियों को निर्देश दिया । पूर्व रेलवे सलाहकार समिति गोरखपुर के सदस्य शाह आलम कुरेशी ने अपनी 7 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन महाप्रबंधक को सौंपा। तथा उन्होंने इन बिंदुओं को विस्तार से महाप्रबंधक को बताया।जिसमें कार पार्किंग की व्यवस्था करने, प्लेटफॉर्म नंबर 1 का विस्तार करने, रविवार के दिन बंद पीआरएस को चालू कराने, महिला एवं पुरुष वेटिंग रूम बनाने, एटीवीएम प्लेटफार्म नंबर 2 के पूर्वी छोर पर लगाने ,ट्रेन नंबर 15715 /15716 एवं 19053 /19054 का दो मिनट का ठहराव करने,पीआरएस पर महिलाओ , दिव्यांगो तथा पत्रकारों के लिए एक अलग से लाइन लगवाने का सुझाव दिया । जिस पर महाप्रबंधक ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर 1 का विस्तारीकरण करने का टेंडर हो गया है। वेटिंग रूम का निर्माण जल्द से जल्द करा दिया जाएगा, एवं पत्रकारों के लिए अलग से पी आरएस पर लाइन लगवाने का निर्देश महाप्रबंधक ने दिया।
इस मौके पर अपर महाप्रबंधक आनंद प्रकाश, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक निखिल पांडेय, उपमहाप्रबंधक राजेश तिवारी, मंडल रेल प्रबंधक एसके झा, मुख्य परिचालन प्रबंधक आलोक सिंह ,मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजा राम, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित कुमार, पीआरओ अशोक कुमार, सूर्यनाथ गौड़, गजाधर भगत ,एस के प्रसाद, योगेंद्र सिंह यादव, महेंद्र कुमार, राशिद बैग मिर्जा आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *