राधा-कृष्ण मंदिर में प्रेमी व प्रेमिका ने रचाई शादी

रतनपुरा /मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत थलईपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर प्रेम प्रसंग में सहमत होकर प्रेमी प्रेमिका ने ग्राम प्रधान व पंच के सम्मुख शादी के बंधन में सात फेरे लिए।
बताया जाता है की कोपागंज विकास खंड के ग्राम मुहम्मदपुर झझवा निवासी बुद्धू चौहान पुत्र स्व बाबुराम चौहान का चक्कर, पहसा निवासी श्याम नारायण चौहान की पुत्री सोनम चौहान से चल रहा था।वे दोनो लंबे समय एक दूसरे से चोरी छुपे मिलते आ रहे थे।धीरे धीरे प्रेम प्रसंग की भनक दोनो प्रेमियों के परिजनों को भी लगने लगा था।इसी बीच बीते शुक्रवार के दिन सोनम चौहान व बुद्धू चौहान के प्रेम प्रसंग का मामला खुले तौर पर पकड़ में आया और काफी मशक्कत के बाद तथा ग्राम प्रधान व पचों के सामंजस्य से बात शादी तक पहुंची।झटपट तैयारी के पश्चात थलईपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर ग्राम प्रधान अवधेश कुमार उर्फ़ हलचल, तिलेश्वरी देवी,श्यामनारायण चौहान,फूलवदन चौहान, सुनिल चौहान, चन्द्रशेखर चौहान, मामा शिवचन्द चौहान, ज्ञानी देवी, विरेन्द्ररी देवी, प्यारी देवी, गीता देवी, मायके तथा ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मझौली,थलईपुर गांव के लोग के सामने जयमाल तथा सेन्दूरदान की रस्में पूरी हुई। शादी उपरांत लड़के ने लड़की को घर ले गया।

