अपना जिला

मऊ सर्राफा मंडल के अध्यक्ष बने विजय सर्राफ

o विष्णु कुशवाहा उपाध्यक्ष तथा मनीष कुमार वर्मा बने मंत्री

मऊ। मऊ सर्राफा मंडल का वार्षिक चुनाव मुहल्ला राजारामकापुरा में स्थित स्व. महेश चंद्र आर्य जी के आवास पर चुनाव अधिकारी राजेन्द्र प्रताप आर्य की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इसमें विजय कुमार सर्राफ को अध्यक्ष, विष्णु कुशवाहा को उपाध्यक्ष, मनीष कुमार वर्मा मंत्री, जवाहर लाल चौहान को उपमंत्री, अनिल कुमार उपाध्याय को आय-व्यय निरीक्षक सर्वसम्मति से चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार सर्राफ ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
पदाधिकारियों का चुनाव होने के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार सर्राफ ने पायनियर के विशेष संवाददाता चंद्रशेखर श्रीवास्तव को बताया कि वे सर्राफा कारोबारियों के हितों के संरक्षण को लेकर पूरी तरह से कटिबद्ध हैं। इस अवसर पर मुख्य रुप से वरिष्ठ सदस्य रमेश चंद्र आर्य, जमुना प्रसाद सर्राफ , प्रकाश चंद्र सर्राफ, नसीम अहमद, घनश्याम वर्मा, कन्हैया सर्राफ, विरेन्द्र चौहान, हरि यादव, गिरधर लाल, जितेन्द्र प्रसाद, दीनानाथ वर्मा, मनीष सर्राफ, राम बचन वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *