पिता की पुण्यतिथि पर बेटे ने मित्रों सहित किया रक्तदान

मऊ। जब कोई ऐसा अवसर हो जब अपनों के लिए कुछ ऐसा करना हो जिसे करने से मन को तसल्ली और सुकून मिले तो वह काम अवश्य करना चाहिए। यह अवसर अगर अपने पिता की पुण्यतिथि का हो, और उस अवसर पर रक्तदान करने का कोई युवा पुनीत कार्य कर रहा है तो इस कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। कुछ ऐसा ही कार्य किया राणा प्रताप स्मारक सेवा संस्थान के प्रबंधक रितेश सिंह ने। अपने पिता स्वर्गीय राणा प्रताप सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वयं सहित संस्था के अन्य लोगों व मित्रों के साथ रक्तदान कर श्रद्धांजलि देने की कोशिश की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुझे अपने पिता की पुण्यतिथि पर रक्तदान करके बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मैंने अपने पिता की याद में एक पुनीत कार्य कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
रक्त दान करने वालों में रीतेश सिंह, अखिलेश कुमार सोनकर,मदन चंद देववंशी, कमलेश कुमार सिंह आदि रहे।

