पूर्व सैनिकों का मिलन, परिचर्चा, बैठक में पारित हुआ 6 प्रस्ताव

०शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का लिया निर्णय
प्रयागराज। पूर्व सैनिकों का मिलन, परिचर्चा एवं मासिक बैठक संपन्न हुआ जिसमें 6 प्रस्ताव हुए पारित हुआ। जिसमें पूर्व सैनिकों से स्पर्श टाटा ना मांगे डाटा इस हेतु रिकॉर्ड्स, सीडीए पेंशन, तथा बैंक सीपीपीसी से ही मांगे, जीवन प्रमाण बैंक के माध्यम से ही ले जैसे सभी विभागों के पेंशनर से लिया जाता है नहीं तो स्पर्श को करें बंद यह है अनावश्यक कार्य पूर्व सैनिक हो रहे परेशान सरकार ध्यान दें।
वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रयागराज के तत्वावधान में सैकड़ों पूर्व सैनिकों की उपस्थिति में तपोवन पार्क न्यू कैंट प्रयागराज में पूर्व सैनिक मिलन, परिचर्चा एवं मासिक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता ईश्वर चंद तिवारी तथा संचालन श्याम सुंदर सिंह पटेल ने की बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान भारत माता की जय ,पूर्व सैनिक आए हैं नई रोशनी लाए हैं ,पूर्व सैनिक की क्या पहचान सेवा साहस और सम्मान ,पूर्व सैनिक जिंदाबाद आदि नारों के साथ शुरू हुई तत्पश्चात संचालन कर रहे पूर्व सूबेदार थल सेना कारगिल युद्ध विजेता श्यामसुंदर सिंह पटेल ने सभी का स्वागत करते हुए बैठक के एजेंडा पॉइंट प्रस्तुत किए जिस पर सभी ने चर्चा कर सहमति जताई व सर्व सम्मत से 6 प्रस्ताव पारित किए जिस पर कार्यवाही हेतु कार्य योजना बनाई गई जो शासन प्रशासन व संबंधित विभागों को प्रेषित किए जाएंगे जिनमें प्रमुख मुद्दे निम्न है…
- संगठन विस्तार व इसके मजबूती हेतु सदस्यता अभियान चलाना
- सीडीए स्पर्श टाटा कंसल टेटिव माइक्रोसॉफ्ट वेयर से पूर्व सैनिक अत्यधिक परेशान हो रहे हैं इसलिए उन्होंने कहा इसकी नहीं है कोई आवश्यकता, बैंक सीपीपीसी ही कारगर व सुविधाजनक है उसे ही जारी रखा जाए, स्पर्श को बंद किया जाए तथा पूर्व सैनिक के डाटा रिकॉर्ड्स ,सीडीए पेंशन व बैंक में उपलब्ध है उनसे मांगा जाए तथा जीवन प्रमाण पत्र बैंक के माध्यम से ही लिया जाए जो सही, सरल व सुविधाजनक है
- वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियां दूर कर पुनरीक्षित पेंशन की धनराशि का भुगतान शीघ्र किया जाए
- पूर्व सैनिकों का नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स माफ होना चाहिए जैसे पहले माफ था
- पूर्व सैनिकों का गृहकार्य उत्तर प्रदेश में भी माफ होना चाहिए जैसे भारतवर्ष के अन्य 16 प्रदेशों में माफ है
- प्रयागराज के पूर्व सैनिक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून 2022 को प्रातः 5:00 से पूर्व सैनिक परेड ग्राउंड कुंभ मेला क्षेत्र प्रयागराज में जनपद प्रशासन की व्यवस्था में शामिल होने का निर्णय लिया,
इसके बाद उपस्थित पूर्व सैनिकों ने अपना अपना परिचय देते हुए विचार रखे व कहा कि समिति के कार्य अत्यंत ही सराहनीय है जो जनहित, समाज हित, देश हित व पूर्व सैनिकों के कल्याण वाले हैं हम सभी संगठन के साथ हैं और इनके प्रस्ताव का समर्थन करते हैं
इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे ईश्वर चंद्र तिवारी ने कहा कि प्रयागराज में विगत 15 वर्षों से यह समिति लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है आगे भी करती रहेगी हम सभी इसकी सदस्यता लें संगठन को मजबूत बनाएं व अपनी मांगों को एकजुटता के साथ उठाएं सफलता अवश्य मिलेगी, कहा गया है कि संगठन में शक्ति है वही सफलता की सोपान है पूर्व सैनिक इस देश का गौरवशाली नागरिक है लेकिन उसकी सुविधाएं व सहूलियतें कम की जा रही है पेंशन देने में भी समस्याएं खड़ी की जा रही है तो उसका गौरव कैसे बचेगा और कहां रहेगा इसलिए सरकार हमारी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाए व पूर्व सैनिक को गौरवशाली बनाए रखें जिस पर सभी ने करतल ध्वनि से इसका समर्थन किया
इसी प्रकार उक्त से मिली जुली बातें अन्य पूर्व सैनिकों ने भी कहीं जिसमें प्रमुख रुप से श्याम सुंदर सिंह पटेल, ईश्वर चंद्र तिवारी ,गुनाई यादव, बच्चा लाल प्रजापति, सुरेश चंद्र, सत्यपाल श्रीवास्तव ,लल्लन मिश्रा, गणेश प्रसाद गुप्ता, राजीव कुमार दुबे, वीरेंद्र कुमार सिंह, मंजू सिंह ,मोहम्मद शाहिद उस्मानी ,जयंत सिंह कुशवाहा ,श्रीमती लीला कुमारी आदि कई लोग शामिल रहे , अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन श्याम सुंदर सिंह पटेल ने किया व जलपान, नाश्ता ,ठंडाई के साथ खुशनुमा वातावरण में बैठक धूमधाम से संपन्न हुई

