पर्यावरण संतुलन हेतु पौधरोपण जरूरी : योगेंद्र मौर्या

आजमगढ़। डाकघरों और अपने परिवेश को हरा-भरा बनाने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग बनाने के लिए डाक विभाग द्वारा रविवार को पौधारोपण (Plantation) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आजमगढ़ मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक श्री योगेंद्र मौर्या ने सिविल लाइन स्थित प्रधान डाकघर में अधिकारियों-कर्मचारियों संग पौधारोपण कर इसका शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि वृक्ष कभी भी हमसे कुछ नहीं लेते, सिर्फ देते हैं। ऐसे में यदि हर व्यक्ति अपने जीवन में एक पौधा लगाने और उसे भरपूर समृद्ध करने का भी संकल्प ले ले तो पर्यावरण को सतत सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से अपने स्तर पर पहल कर वृक्षारोपण कर और इसके प्रति लोगों को सचेत कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।
श्री मौर्या ने कहा कि हर विभागीय डाकघर में पौधरोपण कर सम्बंधित स्टाफ को उसकी देखभाल हेतु भी जिम्मेदारी दी।इस अवसर पर प्रवर डाकपाल खुशीराम शर्मा जी,धर्मेश कुशवाहा,सी पी मौर्या,अखिलेश सिंह आदि रहे।


