अपना जिला

PWD ने पहसा-चकरा मार्ग का नामकरण हवलदार गणेश यादव के नाम पर किया

रतनपुरा/ मऊ। कश्मीर में शहीद मऊ की माटी के लाल हवलदार गणेश यादव की स्मृति में लखनऊ बलिया मार्ग पर पहसा से चकरा जाने वाला मार्ग जिसकी लंबाई 5 किलोमीटर है का नाम शहीद हवलदार गणेश यादव मार्ग के नाम पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग ने पहसा स्थित चकरा मोड पर शनिवार की देर रात लगभग 7:00 बजे बोर्ड लगा दिया।
शासन प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से लोग अभिभूत हैं। जिस प्रकार संपूर्ण शासन प्रशासन शहीद की याद में नतमस्तक रहा और उनकी स्मृतियों को स्थाई स्मृति बनाने के लिए जो त्वरित कार्रवाई की उसके लिए राष्ट्रीय जन जागरण परिषद, विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों ने इस कार्रवाई के लिए शासन प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *