चर्चा में

पुलवामा के शहीदों की स्मृति में, ‘एक वृक्ष शहीद के नाम’ में लगाये गये 40 पौधे

■ सिल्वर बेल्स स्कूल के बच्चों ने स्लोगन लिख व नारे लगाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

■ कार्यक्रम के दौरान भारत के लड़ाकू विमानों द्वारा पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद पर कार्यवाही की खबर से खुशी से झूमे लोग लगाये भारत मां के जयकारे

(अशोक जायसवाल)

चकिया/चंदौली। हे भारत के वीर सपूतों, तुम हर दिल, हर धड़कन में हो, धरा- गगन हो, या हो कोई कोना, तुम सबके प्रेम समर्पण में हो, याद तुम्हारी आएगी सदियों, हर कण-कण में तुम, हर अर्पण में हो। नगर के सिल्वर बेल्स स्कूल द्वारा मंगलवार को पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद मां भारती के सपूतों को श्रद्वांजलि देने व उनके स्मृति को संजोये रखने के लिए एक ऐतिहासिक कार्य किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस पल को संजोने के लिए शहीदों के प्रति दिल में अगाद्य प्रेम लिए लोगों ने नम् आंखों से एक वृक्ष शहीद के नाम में कुल 40 पौधे लगाये। इस अभियान में सीआरपीएफ के जवानों, वन विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने पुलवामा में शहीद 40 जांबाजों के प्रति अलग-अलग पौधारोपण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान पूरा प्रांगण भारत मां की जय के उद्घघोष से गुंजायमान रहा। इस दौरान लोगों की नजरें पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को ढूढ़ती रही। पिछले 14 फरवरी को पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने जम्मू से श्रीनगर जा रहे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के काफिले पर हमला किया था, हमले में आतंकवादियों ने विस्फोटक से लदी कार को काफिले में शामिल एक बस से टकरा दिया था। इस दौरान हुए भीषण विस्फोट में 40 जवान शहीद हो गये थे। इस आतंकी हमले के बाद पूरे देश के लोग स्तब्ध रह गये थे। पूरे भारत में इस हमले को लेकर विरोध प्रदर्शन और शहीदों को श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी है। स्थानीय सिल्वर बेल्स स्कूल द्वारा भी शहीदों को श्रद्धांजलि देने व उनकी स्मृति को संजोए रखने के लिए एक वृक्ष शहीद के नाम से वृक्षारोपण का सराहनीय कार्य किया गया।

कार्यक्रम में पुलवामा हमले के सभी 40 शहीदों कांस्टेबल अवधेश यादव, कुलविन्दर सिंह, कौशल रावत, रमेश यादव, नितिन शिवाजी राठौर, पंकज कुमार त्रिपाठी, तिलक राज, महेश कुमार, अश्वनी कौची, गुरू एच, जी सुब्रमनयम, रोहितास लाम्बा, श्याम बाबू, सुदीप विश्वास, मनिन्दर सिंह, प्रदीप कुमार, शिव चंद्रन, अजीत आजाद, सुखजिंदर सिंह, भगीरथ सिंह, जीत राम, विजय कुमार मौर्य, मनोज बेहेरा, रतन ठाकुर, अमित कुमार, प्रदीप सिंह, वसंत कुमार, विरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल संजय राजपूत, नसीर अहमद, राम वकील, हेमराज मीना, विजय सोरेंग, पी के साहू, मानेश्वर बसुमतारी, बबलू संतरा, नरायण लाल, जयमाल सिंह, संजय सिंहा व एएसआई मोहन लाल के नाम से एक-एक वृक्ष लगाया गया। इस दौरान जहां स्कूली बच्चों ने भारत माता की जय, शहीद अमर रहे, वंदे मातरम जैसे देश भक्ति के नारे लगा रहे थे वहीं उनके हाथों की तख्तियों पर देशभक्ति के स्लोगन लहरा रहे थे। कार्यक्रम की शुरूआत सावित्री बाई फूले महाविद्यालय की प्राचार्य संगीता सिंहा ने चंदौली जिले के शहीद कांस्टेबल अवधेश कुमार यादव के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर उनके नाम से वृक्षा रोपण से किया। उसके बाद सीआरपीएफ के जवान वीएम शेट्टी, अमरजीत यादव, दिनेश त्रिपाठी व संतोष शुक्ला, वन दरोगा खैरूल बसर, राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री ने एक-एक कर अन्य शहीदों को माल्यार्पण कर उनकी स्मृति में वृक्षा रोपण का कार्य किया। वृक्षारोपण करने वालों में मुख्य रूप से समाज सेविका डा0 गीता शुक्ला विद्यालय के डायरेक्टर प्रभात जायसवाल, सचिव सुषमा जायसवाल, रमेश भगत, रीता पाण्डेय, सभासद प्रतिनिधि उमेश शर्मा, सभासद राजकुमार, विजय विश्वकर्मा, सभासद व पत्रकार वैभव मिश्रा, आशुतोष मिश्र पत्रकार, गौरव श्रीवास्तव पत्रकार, नसरूल्लाह खां पत्रकार, शीतला प्रसाद राय, हीरालाल जायसवाल, डा0 गौरी शंकर प्रसाद, सुशील जायसवाल, आलोक कुमार जायसवाल, रंजीत सिंह, रामनरायन पटवा, बंधन बैंक के मुकेश जी, अधिवक्ता जयप्रकाश शर्मा, संतोष मौर्या, अजय राय, सुजीत कुमार गिरि, सिद्धार्थ जायसवाल व अशोक जायसवाल ने की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

चकिया। एक वृक्ष शहीद के नाम कार्यक्रम के दौरान जहां शहीदों की स्मृति संजोये रखने के लिए जब लोग पौधारोपण कर रहे थे उसी दौरान भारत के लड़ाकू विमानों द्वारा पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर बम वर्षा की खबर ने वहां भारत मां के जयकारे लगा रहे बच्चों के साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों में जोश भर दिया । आतंकियों के मारे जाने की खबर के बाद पूरा प्रांगण भारत माता की जय, वंदे मातरम व शहीदों की जयकारे से गुंजायमान हो गया। भारत सरकार के इस कार्यवाही से जहां वहां उपस्थित सभी के चेहरे पर चमक आ गयी वहीं उन्होंने कहा कि आतंकियों के विरूद्ध यह कार्रवाई शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

सिल्वर बेल्स स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, अध्यापक व अध्यापिका के साथ-साथ वर्तमान में पढ़ रहे सभी छात्र- छात्राओं से “अपना-मऊ” टीम का निवेदन है कि उन्होंने जो यह सराहनीय कार्य, 40 शहीदों के नाम 40 पौधा रोपण करके किया है, वास्तव में उसके प्रति कहने को शब्द नहीं है। लेकिन एक निवेदन है कि इन सभी 40 पौधों का कैसे देख रेख करके हरा-भरा और बचाए जाए यह आप सभी की जिम्मेदारी भी है। क्योंकि यह सिर्फ पर्यावरण से नहीं मेरे देश के अमर शहीदों से जुड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *