मिसाल-ए-मऊ

मऊ की प्रिया सिंह (Priya) का राजकीय इण्टर कालेज में प्रवक्ता के पद पर चयन

मऊ। जनपद के कोपागंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम भांवरकोल निवासी प्रिया सिंह पुत्री अनिल कुमार सिंह का चयन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर हुआ है। उनके इस चयन पर जिले सहित ग्राम वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है‌ उनका चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित परीक्षा के आधार पर हुआ। प्रिया सिंह ने बापू इंटर कॉलेज कोपागंज से हाई स्कूल, सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल वाराणसी से इंटरमीडिएट एवं बीएचयू वाराणसी से स्नातक व इग्नू दिल्ली से  स्नातकोत्तर किया है। वर्तमान में राजन पीजी कॉलेज कोपागंज से बीएड कर रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा परिजनों को दिया है। प्रिया की इस सफलता पर राजन कॉलेज के प्रबंधक मधुसूदन त्रिपाठी, राजन कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार सिंह, डॉ कन्हैया त्रिपाठी, पराशर त्रिपाठी, पवन कुमार गुप्त आदि ने बधाई दी है।

प्रिया ने कहा, उसका लक्ष्य यूपीएससी में स्थान बनाना...

मेरे परिवार में शुरू से ही शिक्षा का माहौल था, मेरे दोनों दादा जी शिक्षक रहे हैं और पिता जी शिक्षक हैं। दादा चन्द्रभान सिंह और दादा लालबहादुर सिंह जी और पिता जी ने समय समय पर मेरा मार्गदर्शन किया। मैं अपने बड़े भाई साफ्टवेयर इंजीनियर कृष्णा सिंह की सफलता से काफी प्रेरित हुई और सदैव मेहनत के पथ पर अग्रसर रही। मेरी प्रेरणास्रोत मेरी मां और भाभी हैं जिन्होंने हमें कठिन से कठिन परिस्थितियों को आसानी से तय करना सिखाया ‌साथ ही मेरी सहेली कृति और रूपाली ने हमें हर समय मोटिवेट किया।
प्रिया का कहना है कि अपनों के आशीर्वाद व अपनी मेहनत की बदौलत मैंने यह सफलता पहले ही प्रयास में अर्जित तो कर लिया लेकिन इस सफलता को अंतिम नहीं मानती यह उनके लिए छोटी उपलब्धि है, उनका लक्ष्य यूपीएससी में स्थान बनाकर माता, पिता, परिवार व मऊ का नाम रौशन करना है। उन्होंने कहा कि बस इरादे अडिग और मजबूत हों तो मंजिल मिलनी ही मिलनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *