शोक संदेश

मऊ के पत्रकार रामसेवक यादव का निधन

मधुबन, मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुबारी कस्बा निवासी अमर उजाला दैनिक अखबार के दुबारा क्षेत्र के पत्रकार रामसेवक यादव की शुक्रवार की तड़के मौत की खबर सुनकर लोग स्तब्ध रह गए। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह पत्रकार गुरुवार की रात भोजन के उपरांत घर में सो रहे थे। शुक्रवार की सुबह जब वह उठे नहीं तो परिजन जगाने पहुंचे, तो वह मृत अवस्था में बेड पर थे। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिरूपुर के मूल निवासी व अमर उजाला दैनिक अखबार के पत्रकार रामसेवक यादव (61) दुबारी कस्बा में ढाई दशक पूर्व से अपने निजी मकान में रहते थे। गुरुवार की रात रोजाना की तरह भोजन के उपरांत घर में सो रहे थे। शुक्रवार की सुबह परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो वह मृत अवस्था में पड़े थे। आनन-फानन में परिजन उन्हें फतहपुर मंडाव सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्रकार की मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र के लोग स्तब्ध रह गए। लोगों की भीड़ उनके आवास पर लग गई। लोगों ने उनके असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त किया है। उनके निधन पर समूचा जनपद के पत्रकारों ने दु:ख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *