प्रदेश भर में साफ सुथरी व स्वच्छ दिखेगी हमारी कचहरी, आगे और भी निर्माण कार्य हैं प्रस्तावित : पालकी
मऊ। सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोशिएसन सिविल कोर्ट, मऊ परदहां दीवानी कचहरी में पिच रोड व पश्चिम विजय बहादुर पाण्डेय एडवोकेट, दयाराम पाल एडवोकेट, जयनाथ यादव एडवोकेट व इश्तेयाक अहमद की गली में लगभग 19.79 लाख रूपये की लागत से निर्मित नाली मरम्मत, पटिया व इण्टरलांकिंग व सिविल कोर्ट, मऊ के दीवानी कचहरी में मेन रोड के पूरब एवं पश्चिम लगभग 16.20 लाख रूपये की लागत से निर्मित इण्टरलाकिंग, नाली व पटिया कार्याें का लोकार्पण सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष-वीरेन्द्र बहादुर पाल (एडवोकेट), नवनिर्वाचित अध्यक्ष-शमसुल हसन (एडवोकेट), महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी (एडवोकेट), नवनिर्वाचित महामंत्री-दरोगा सिंह (एडवोकेट) एवं अन्य अधिवक्तागण की गरिमामयी उपस्थिति में अब्बास अंसारी और पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी के हाथों सम्पन्न हुआ। उक्त कार्य संयुक्त रूप से लगभग 36.00 लाख रूपये की लागत से पूर्ण हुये हैं। इसी के साथ सदर विधायक मोख्तार अंसारी के निधि से निर्मित अधिवक्ता कैंटीन के सुन्दरीकरण कार्य का लोकार्पण भी विधायक प्रतिनिधि अब्बास अंसारी व पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। लोकार्पण के समय उपस्थित अधिवक्ताओं ने अब्बास अंसारी एवं तय्यब पालकी का फूल मालाओं से स्वागत करते हुये कहा कि नगर के विकास के साथ आपने सिविल कोर्ट के प्रांगण को सुन्दरीकृत करने का सराहनीय कार्य किया है। इससे अधिवक्ताओं एवं न्याय याचियों तथा अन्य आगन्तुकों को भारी राहत मिलेगी।
सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष-वीरेन्द्र बहादुर पाल (एडवोकेट), नवनिर्वाचित अध्यक्ष-शमसुल हसन (एडवोकेट), महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी (एडवाकेट) एवं नवनिर्वाचित महामंत्री-दरोगा सिंह (एडवोकेट) ने अब्बास अंसारी व तय्यब पालकी से अपनी अपेक्षायें जाहिर करते हुये कहा कि हमें आपसे और भी उम्मीदें सम्बद्ध हैं और आज के इस लोकार्पण के आगे भी आप को पूरे परिसर पर विशेष धयान देने की आवश्यकता है। उन्होंने दोनों नेताओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि नगर को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा तथा विकसित बनाने में हम सभी आपके साथ हैं। उक्त वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने आभार में कहा कि दीवानी कचहरी परिसर का सुन्दरीकरण कराकर आपने हमें नागरिक सुविधायें उपलब्ध करायी हंै जिसके लिये हम सभी अधिवक्तागण आपके आभारी हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता इश्तियाक अहमद ने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं एवं आम नगरवासियों को राहत पहुँचाने वाले इस निर्माण कार्य की तारीफ की। कहा कि जन प्रतिनिधियों को हमेशा ही अपनी अवाम के प्रति समर्पित भाव से जनहित में संसाधनों की उपलब्धि सुनिश्चित कराने हेतु प्रयासरत् रहना चाहिये।
सदर विधायक मोख्तार अंसारी के प्रतिनिधि अब्बास अंसारी ने कहा कि आप यहां पर आये हुये न्याय याचियों को न्याय दिलाने में प्रयासरत् रहते हैं जो अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य है। इस लिये हमें भी आपकी सेवाओं के प्रति आपको आभार प्रकट करना है। ऐसे में आवागमन एवं कैंटीन की बेहतर व्यवस्था से आपको राहत पहुँचाने के उद्देश्य से ही यह कार्य कराये गये हैं।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने अधिवक्ताओं से कहा कि न्यायालय परिसर को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से यहां सुन्दरीकरण का कार्य कराया गया है ताकि पूरे प्रदेश में हमारी कचहरी साफ सुथरी एवं स्वच्छ दिखे। निकट भविष्य में मऊ कचहरी स्वच्छता का प्रतीक बन जायेगी और पूरे जनपद से यहां आने वाले लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं झेलनी पड़ेगी। श्री पालकी ने बताया कि पालिका पूरे नगर को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाने की मुहित पर लगी हुयी है। इस क्रम में नगर के भौतिक विकास के साथ नगरवासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिये भी पालिका द्वारा बेहतर इहतेयाती कदम उठाये जा रहे हैं। नागरिक सुविधाओं पर आधारित इन योजनाओं के क्रियांवयन से नगर उन्नति के मार्ग पर तीव्र गति से अग्रसर है। श्री पालकी ने अधिवक्ताओं से कहा कि कानूनदां के रूप में आप समाज के सतर्क एवं बुद्धिजीवी वर्ग से सम्बद्ध अत्यन्त महत्वपूर्ण नागरिक हंै। आप अनुकूल एवं प्रतिकूल दोनों ही परिस्थितियों में नागरिकों के साथ खड़े रह कर उन्हें न्याय दिलाते हैं। आप लोगों पर ही न्याय व्यवस्था का संतुलन टिका हुआ है। इस लिये हमारी आप से काफी उम्मीदें सम्बद्ध हैं। नगर को उत्तम श्रेणी में लाने के हमारे प्रयास में आपकी भूमिका भी अत्यन्त तहत्वपूर्ण है। श्री पालकी ने कहा कि हम सब अपनी कार्य कुशलता का परिचय देते हुये नगर को सव्चछता रैंकिंग में उच्च स्थान दिलवा कर नगर पालिका परिषद, मऊ का नाम रोशन करेंगे। इस प्रकार हमारे नगर का गौरव एवं मान बढ़ेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद अबरार अहमद, विपिन सिंह (एडवोकेट), तनवीर अहमद (एडवोकेट), राहुल उपाध्याय (एडवोकेट), कुलदीप पाण्डेय (एडवोकेट), अजय सिंह (एडवोकेट), लालजी पाण्डेय (एडवोकेट), अमन राय (एडवोकेट), रविन्द्र यादव (एडवोकेट), गनी अहमद नोमानी (एडवोकेट), नवीन (एडवोकेट), निर्मला यादव (एडवोकेट), आनन्द पाण्डेय (एडवोकेट) एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे।

