अपना जिला

बीपीएस पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन

मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के पांती रोड स्थित बीपीएस पब्लिक स्कूल पर विदाई समारोह का आयोजन रविवार को हुआ । ज्ञान विद्या का दे द वीणा वाली माँ सरस्वती वंदना गीत प्रिया सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया । यादों के मीठे पल हर वक्त याद आएंगे अनुष्का ने गाकर अपने सीनियरो के उज्जवल भविष्य की कामना किया । कक्षा 11 की दीप शिखा की गीत यह विदाई दुनिया का दस्तूर सुनाकर सभी को आंसू पोंछने पर मजबूर कर दिया ।विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान सिंह ने कहा कि ज्ञान वो कवच है जो जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करेगा । विद्यालय के प्रबन्धक राम नारायण सिंह ने कहा कि सफलता का मूलमंत्र परिश्रम है जो समयबद्ध, सकारात्मक और लक्ष्योन्मुखी होना चाहिए ।वही शिक्षक राज़ बहादुर सिंह  ने कहा कि आज के दौर में लोग तालिम से प्रोफेसर, इंजीनियर, डाक्टर तो बन जाते हैं लेकिन इंसान नही बन पाता है । ऐसे में उन्होंने शिक्षा के साथ ही संस्कार को जीवन में बनाए रखने की बात कहीं । प्रमोद यादव, सुदामा शुक्ल ने उच्च शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला ।कार्यक्रम का संचालन दारा सिंह ने किया । इस मौके पर राजेश मल्ल, मनोज, सचिन, अजय आदि शिक्षक शिक्षिका सहित छात्र छात्राएँ मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *