अपना जिला

पालिका द्वारा कल किया जायेगा जनपद भर के खिलाड़ियों को सम्मानित : तय्यब पालकी

मऊ। 5 फरवरी सोमवार को 3 बजे अपरान्ह नगर पालिका परिषद द्वारा पालिका सभागार में मऊ जनपद के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु एक सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जायेगा। इस समारोह में पूरे जनपद से खिलाड़ियों को आमंत्रित कर उन्हें अपने क्षेत्र में विशिष्ट भूमिका निभाने हेतु प्रोत्साहन देने का लक्ष्य है। यह बातें पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने बतायी हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी डी0पी0 पाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकुर लाठर उपस्थित रहेंगी, जबकि समारोह की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *