मिसाल-ए-मऊ

मऊ की बेटी पूजा को एक लाख डॉलर पैकेज का अमेजन में नौकरी

( आनन्द कुमार )

मिसाल-ए-मऊ में इस बार मिलिए पूजा सिंह से। जिन्हें इंटरनेशनल कंपनी में करीब 73 लाख रुपये सलाना का पैकेज मिला है।

देवरिया/मऊ। जब बेटियां किसी बाप की अभिमान हो जाए तो बाप का सिर गर्व से ऊंचा होना ही है और बेटी को एक लाख अमेरिकी डॉलर के पैकेज का आफर आ जाए तब तो माता-पिता, भाई-बहन ही नहीं पूरा का पूरा परिवार, गांव मुहल्ला शहर झूम उठता है। कुछ ऐसा ही हो रहा मऊ के मूल रुप से निवासी, वर्तमान में देवरिया के भुजौली मुहल्ले में सपरिवार घर बनवाकर रह रहे देवरिया से जिला होम्योपैथीक चिकित्साधिकारी के पद से रिटायर डा. एसके सिंह उनकी पत्नी राष्ट्रगौरव सिंह जो गौरीबाजार ब्लॉक के करमेल उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के आंगन में, बिन बाजे के धूम मची है, बिन किसी फंक्शन के ही लोग खुशियों में झूम रहे हैं

Mau News

क्योंकि उनकी द्वितीय बेटी का चयन एक लाख अमेरिकी डालर के पैकेज पर अमेजन कम्पनी में हो गया है। शुरू से पढ़ाई में मेद्यावी रही पूजा ने कभी भी पीछे मुड़कर देखना मुनासिब नहीं समझा। वे अपने जुनून और लक्ष्य के प्रति सदैव सजग रही और आगे बढ़ती रही। पूजा सिंह नगर के जीवनमार्ग सोफिया सेकेंडरी स्कूल से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज से किया। वे जीएनआईओटी ग्रेटर नोएडा से कम्प्यूटर सांइस में बीटेक करने के बाद अमेरिका के नार्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई के लिए चली गई। वहां उसका चयन अमेजन में हो गया।

Mau News


डा. एसके सिंह व श्रीमती राष्ट्रगौरव सिंह के चार संतानों में तीन बेटियां एवं सबसे छोटा पुत्र है। शुरू से ही बच्चों को बेहतर शिक्षा के प्रति सजग माता-पिता ने कभी भी बच्चों के पढ़ाई के साथ समझौता नहीं किया। इनकी बड़ी पुत्री डॉ. ज्योति सिंह नेत्र चिकित्सक हैं और अपने पति के साथ दिल्ली रहती है। तीसरे नंबर की बेटी विजया सिंह सीए करके गुड़गांव की एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्य कर रही है। सबसे छोटा पुत्र अनिकेत आनंद सिंह बाबू बनारसी दास से बीबीए फाइनल इयर का छात्र है। पैतृक निवास स्थान मऊ और वर्तमान में देवरिया की निवासी पूजा सिंह ने एक लाख अमेरिकी डालर के पैकेज पर अमेजन में साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर नौकरी पाकर पूर्वांचल ही नहीं पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है। बेटी के इस सफलता पर डॉ. एसके सिंह ने कहा कि तीनों बेटियां उनका अभिमान हैं। कहा कि समाज में बेटियों को कम आंकने वालों को इससे सीख मिलेगी।
पूजा की इस सफलता पर राष्ट्रकुंवर सिंह, डॉ. रमेश चंद्र त्रिपाठी, आशुतोष सिंह, हरगोविंद सिंह, गोपीचंद जायसवाल आदि ने बधाई दी है।

Mau News

Apnamau.in की टीम मऊ के ऐसे होनहारों से आपको रूबरू कराने का बीड़ा उठा चुकी है। हम मिसाल-ए-मऊ अभियान के तहत आपके सामने ऐसी कहानियां लाते रहेंगे ताकि हमें जिले के भविष्य को संवार सके और अपनी माटी पर नाज़ करें। अगर आपके पास भी ऐसी कोई कहनी है तो हमें नीचे लिखे नम्बर पर व्हाट्सएप करिए या ईमेल करिए। Whatsapp No- 9451831331 [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *