उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस के वाहन पर ट्रक पलटा, तीन की मौत, एक गंभीर घायल

उन्नाव से दर्दनाक हादसे की खबर से पुलिस विभाग में शोक छा गया। पीआरवी 112 के वाहन पर ट्रक पलटने से तीन सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक उन्नाव के सफीपुर कोतवाली के महदी खेड़ा पुलिया के पास शुक्रवार की देर शाम पुलिस की एक PRV 112 की गाड़ी पर एक ट्रक पलट गया। इससे अंदर बैठी 2 महिला व दो पुरुष सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया आनन-फानन में लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दो महिला व एक पुरुष सिपाही को मृत घोषित कर दिया जबकि चौथे की हालत नाजुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

सड़क दुर्घटना में पुलिस कर्मियों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ड्यूटी पर पुलिस कर्मियों की दुखद मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को हर मदद कराए जाने के निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *