रचनाकार

लोकायन संस्कृति न्यास आजमगढ़ के तत्वावधान में मऊ में काव्यगोष्ठी का आयोजन

        

फतेहपुर/मऊ। फतेहपुर ताल नरजा के गांव में 9 मई को लोकायन संस्कृति न्यास आजमगढ़ के तत्वावधान व कवियित्री आशा साहनी के संयोजन में एक काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष बालेदिन बेसहारा को चुना गया। इंद्रधनुषी काव्य को स्वरलहरियों में पेश करते हुए कवियों ने दोपहर के साढ़े ग्यारह बजे से लगभग ढाई बजे तक काव्य सुधा बरसाई। एक से एक कविताएं प्रस्तुत करते हुए जहां हरिलाल राजभर ने अपने छंदों को बिखेरा तो वहीं, जितेंद्र कुमार नूर ने अपना कविता पाठ किया सुंदर गीतों के माध्यम से राजनाथ राज ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं बालेदीन बेसहारा ने अपना कविता पाठ किया प्रसिद्ध भोजपुरी कवि कृष्णदेव घायल ने भोजपुरी गजल के माध्यम से गोष्ठी में चार चांद लगा दिया। वहीं उमेश अनमोल, लाल बहादुर सिंह ने बेटियां संदर्भ पर बहुत ही उत्कृष्ट कविता पाठ किया। गोष्ठी की संयोजक आशा साहनी ने बेटी की विदाई से संदर्भित गीत गाकर सबको विभोर कर दिया, तो वहीं कवि पत्रकार संपूर्णा नन्द द्विवेदी ने मेरे यार जुलाहे गाकर उपस्थित लोगों की आंखों में पानी ला दिया। इस मौके पर हरिलाल राजभर, जितेंद्र कुमार नूर, राजनाथ राज, बालेदीन बेसहारा, कृष्णदेव घायल, उमेश अनमोल, लाल बहादुर सिंह आशा साहनी, संपूर्णानंद द्विवेदी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *